ब्रेकिंग न्यूज़

गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय

पटनायक से नहीं बनी बीजेपी की बात, ओडिशा में अकेले चुनाव लड़ेगी भारतीय जनता पार्टी

22-Mar-2024 04:40 PM

By First Bihar

DESK: ओडिशा में लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी और नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल के बीत बात नहीं बनी। जिसके बाद बीजेपी ने ओडिशा में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। ओडिशा बीजेपी ने एलान किया है कि भारतीय जनता पार्टी ओडिशा के 21 लोकसभा सीटों और विधानसभा की 147 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।


दरअसल ओडिशा में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर बीजेपी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी। दोनों पार्टियों के गठबंधन को लेकर तरह तरह की अटकलें भी लगाई जा रही थी लेकिन इसी बीच शुक्रवार को ओडिशा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समाल के एक्स पर किए गए पोस्ट के बाद तस्वीर साफ हो गई।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने एक्स पर लिखा, विगत 10 वर्षों से, नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा की बीजू जनता दल पार्टी केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के अनेक राष्ट्रीय महत्व के प्रसंगों में समर्थन देती आई है, इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। अनुभव में आया है कि देशभर में जहां भी डबल इंजन की सरकार रही है, वहां विकास व गरीब कल्याण के कार्यों में तेजी आई है और राज्य हर क्षेत्र में आगे बढे हैं। लेकिन आज ओडिशा में मोदी सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाएं जमीन पर नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे ओडिशा के गरीब बहनों-भाइयों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है“।


उन्होंने आगे लिखा, “ओडिशा-अस्मिता, ओड़िसा-गौरव और ओडिशा के लोगों के हित से जुड़े अनेकों विषयों पर हमारी चिंताएं हैं। 4.5 करोड़ ओडिशा वासियों की आशा, अभिलाषा और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित भारत तथा विकसित ओडिशा बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी इस बार लोकसभा की सभी 21 सीटों और विधानसभा की सभी 147 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी”।