ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!

Home / news / पटना में पुलिस अधिकारियों का तबादला, एसएसपी ने अपनाया लॉटरी सिस्टम

पटना में पुलिस अधिकारियों का तबादला, एसएसपी ने अपनाया लॉटरी सिस्टम

19-Apr-2022 11:04 AM

PATNA : पटना पुलिस में अधिकारियों का तबादला किया गया है। तबादले के पहले चरण में लॉटरी सिस्टम के जरिए अलग-अलग थानों में 80 पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने लॉटरी सिस्टम को अपनाते हुए ट्रांसफर और पोस्टिंग की है। उनका कहना है कि इस तरह के तबादले में कोई शिकायत नहीं मिलती और पारदर्शिता बनी रहती है। 


माना जा रहा है कि पटना पुलिस में हुए यह तबादले शुरुआती दौर के हैं। अभी और भी पुलिस पदाधिकारियों के तबादले किए जाएंगे। आगे भी पटना एसएसपी लॉटरी सिस्टम को ही तबादले का आधार बनाएंगे। पटना के अलग-अलग स्थानों में एसआई और एएसआई की पोस्टिंग होने वाली है। वहीं कई थानों में नए थानाध्यक्षों की भी पोस्टिंग होनी है  यह सब कुछ लॉटरी सिस्टम के जरिए होने जा रहा है। 


आइए आपको बताते हैं कि लॉटरी सिस्टम दरअसल काम कैसे करता है। पटना एसएसपी के मुताबिक खाली पदों के मुताबिक थाना क्षेत्रों के नाम अलग-अलग कागज पर लिख दिए जाते हैं। इन सभी पर्चियों को एक बॉक्स में डाल दिया जाता है। इसके बाद पुलिसकर्मी कतार में खड़े होकर बॉक्स में रखी किसी एक पर्ची को उठाते हैं। उस पर्ची में जिस थाने का नाम आता है उसी थाने में पुलिसकर्मी की तैनाती कर दी जाती है। इससे पारदर्शिता बनी रहती है और ट्रांसफर पोस्टिंग के पीछे का कोई खेल नहीं होता। पुलिसकर्मी मनचाहा पोस्टिंग के लिए कोई अर्जी भी नहीं लगा पाते। अगर किसी पुलिसकर्मी को लॉटरी से मिली पोस्टिंग पर जाने में परेशानी है तो इसके लिए उसे उचित कारण बताना होता है।