ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar News: बिहार के गालीबाज थानेदार की करतूत, दारोगा को फोन पर दी भद्दी-भद्दी गालियां; ऑडियो वायरल होते ही SP ने दिए जांच के आदेश

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में बंजरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो का अपने ही एएसआई को गाली देने का ऑडियो वायरल हो गया है। थानेदार ने दारोगा को पीटने और हाजत में बंद करने की धमकी दी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में एक थानेदार का ऑडियो सोशल मीडिया पर वारल होने के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। वायर हो रहे ऑडियो में थानाध्यक्ष ने अपने ही दारोगा को भद्दी-भद्दी गाली दे रहा है। बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।


दरअसल, पूरा मामला जिला मुख्यालय से सटे बंजरिया थाना का है, जहां तैनात थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने अपने ही थाने में तैनात एएसआई राजकुमार राम को पिटाई कर हाजत में बंद करने की धमकी देने लगे। इस दौरान थानेदार ने दारोगा को गंदी गंदी गाली दी और उनके पिता के खिलाफ गंदी भाषा का प्रयोग किया है।


पिछले 25 जून को थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने अपने एएसआई राजकुमार राम के खिलाफ पुलिस अधीक्षक  के कार्यालय में एक रिपोर्ट भेजा था कि ये अपने ड्यूटी से तीन घंटे  लेट पहुंचे हैं, जिसके आलोक में एएसआई को निलंबित कर दिया गया। बाद में एएसआई को निलंबन मुक्त कर दिया गया।


एएसआई अपने खिलाफ हुए रिपोर्ट का कॉपी लेने थाना के सिरिस्ता में पहुंचे, बस इसी खुन्नस में थानाध्यक्ष ने एएसआई राजकुमार राम को फोन पर गाली देना शुरू कर दिया। ऐसे में पीड़ित एएसआई राजकुमार राम का कहना है कि अगर मेरी ही गलती थी तो केवल मुझे ही कुछ कहते इसमें मेरे पिता का क्या कुसूर है कि उनके बारे में भला बुरा कहा गया है।


इस संबंध में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पूरे मामला की सर्किल इंस्पेक्टर से कराई जा रही है। जो भी दोषी होंगे उनके विरुद्ध करवाई की जाएगी। फिलहाल थानेदार और दारोगा के बीच गाली गलौज का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल ऑडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता