ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

देवघर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 4 की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में देवघर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। सभी मृतक सिद्धार्थनगर के रहने वाले थे। जानें पूरी खबर।

up news
भीषण सड़क हादसा
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

UP: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां झारखंड के देवघर में बाबा भोलेनाथ का दर्शन करके घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा हो गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी मृतक सिद्धार्थ नगर के रहने वाले थे।


कैसे हुआ यह हादसा?

हादसा कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगहीकुटी के पास स्थित फोरलेन हाईवे पर रविवार सुबह उस वक्त हुआ, जब एक लग्जरी कार अचानक सामने आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। कार में कुल छह लोग सवार थे, जो शनिवार रात 10 बजे झारखंड के देवघर से घर लौट रहे थे। सुबह के समय चालक की एक पल की लापरवाही या थकावट की वजह से यह भीषण टक्कर हो गई।


कार चला रहे राजेश शर्मा ने बताया कि वह देवघर से लगातार गाड़ी चला रहे थे। थकावट के कारण सुबह अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली उनकी गाड़ी के सामने आ गई, जिससे भीषण टक्कर हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। इस हादसे में जिन 4 श्रद्धालुओं की मौत हुई, वे सभी सिद्धार्थनगर जनपद के रहने वाले थे। 


मृतकों की पहचान मनोज सिंह, सुजीत जायसवाल, रामकरण गुप्ता और कैलाश मणि त्रिपाठी के रूप में हुई है। वही दोनों घायल भी सिद्धार्थ नगर के दीनदयाल नगर के रहने वाले हैं. एक कृष्ण शर्मा का बेटा राजेश शर्मा है तो दूसरा धीरेन्द्र शर्मा का पुत्र सुशांत शर्मा है। इन दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने पूरी घटना की जानकारी ली। जिसके बाद घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स