ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में शिक्षक को सरेआम गोलियों से भूना, आपसी वर्चस्व में हत्या की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के छपरा जिले में बाइक सवार अपराधियों ने शिक्षक संतोष राय की गोली मारकर हत्या कर दी। कार चालक गंभीर रूप से घायल। आपसी वर्चस्व की लड़ाई को हत्या की वजह माना जा रहा है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा घटना छपरा के दरियापुर थाना क्षेत्र के बिसाही गांव का है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने कार सवार एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में शिक्षक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। 


मृतक की पहचान 46 वर्षीय शिक्षक संतोष राय के रूप में हुई है, जबकि घायल चालक का नाम कांग्रेस राय बताया गया है। जानकारी के अनुसार, संतोष राय अपनी कार से बिसाही गांव लौट रहे थे, तभी घर से कुछ ही दूरी पर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।


गोलियां संतोष राय और उनके चालक दोनों को लगीं। परिजन उन्हें तत्काल परसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को गंभीर हालत में पटना पीएमसीएच रेफर किया। लेकिन रास्ते में ही संतोष राय की मौत हो गई। घटना के पीछे आपसी वर्चस्व की लड़ाई को कारण बताया जा रहा है। 


जानकारी के अनुसार, परसा स्टैंड पर मृतक संतोष राय का प्रभाव था, जिस पर दो अन्य दबंग कब्जा जमाना चाहते थे। इसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। संतोष राय की पहचान कुख्यात अपराधी जेपी राय के भतीजे के रूप में हुई है। खुद संतोष राय पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, हालांकि वह जमानत पर बाहर था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता