अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
16-May-2022 09:06 AM
PATNA: बिहार में साइबर अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में कोतवाली थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने साइबर अपराधियों के एक गिरोह से जुड़े दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी बैंकों में दूसरों के नाम पर खाते खुलवाकर ठगी के पैसे ट्रांसफर कर निकाल लेते थे। इन अपराधियों ने कई खाते और एटीएम कार्ड किराये पर लिए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में नालंदा के सिलाव नियामतपुर का बॉबी कुमार जबकि दूसरा विजय प्रकाश पटना के परसा थाने के एतवारपुर का रहनेवाला है। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 6 एटीएम कार्ड, 4 मोबाइल, एक लैपटाप, 65 हजार नगद समेत कई बैंकों के खाते, पासबुक बरामद किए हैं।
मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित इंटर पास हैं। दोनों ने दूसरों के नाम पर बैंकों में खाते खुलवाने के साथ ही ठगी के लिए फर्जी नाम और एड्रेस पर अलग-अलग मोबाइल कंपनियों के सिम भी लिए हैं। पटना के किदवईपुरी के एक बैंक में उन्होंने दूसरों के नाम पर भी खाते खुलवाये हैं।
ये अपराधी बड़ी चालाकी से व्हाटसएप, मेल आदि पर लॉटरी, सरकारी नौकरी व डीलरशिप दिलाने का मैसेज भेजकर लोगों को कई तरह के लोभ देते थे। जब इनके नंबरों पर लोगों के फोन आते थे, तो ये अपराधी उनके अकाउंट को हैक कर बैंकों में दूसरों के नाम पर खुलवाए गए खातों में रकम ट्रांसफर कर देते थे। बाद में संबंधित खाते के एटीएम कार्ड से 15 से 20 मिनट के भीतर रकम निकाल कर अपने सही खाते में पैसे ट्रांसफर कर देते थे। पुलिस ने कहा कि पहले पत्रकारनगर, एयरपोर्ट थाने में पकड़े गए नालंदा के साइबर अपराधियों से इन दोनों का कनेक्शन होने की आशंका है। पटना में ये किराये के अपार्टमेंट में रहते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।