बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
30-Sep-2023 09:49 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के नागेश्वर कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब शनिवार की शाम करीब पांच बजे जय रेसीडेंसी अपार्टमेंट की छत से एक छात्रा ने नीचे छलांग लगा दी। जान देने के लिए छात्रा छत से जैसे ही कूदी नीचे खड़े एक युवक ने उसे लपका लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
बताया जाता है कि घायल छात्रा के माता-पिता इसी अपार्टमेंट के दूसरे तल्ले पर किराए में रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस के साथ-साथ लॉ एंड आर्डर डीएसपी और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। बताया जाता है कि प्लस टू की परीक्षा में कम अंक आने से वह काफी परेशान थी। इसी बात को लेकर वह आज अपार्टमेंट की छत पर चली गयी और वहां से नीचे छलांग लगा दी। छात्रा की जान बचाने वाले युवक की पहचान प्रेम कुमार के रूप में हुई जो किदवईपुरी का रहने वाला है। छात्रा को बचाने के दौरान युवक को भी हल्की चोटे आई है।
पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान गोपालगंज निवासी सेवानिवृत प्रोफेसर नील कुमार प्रसाद की 20 वर्षीय पुत्री अन्नया प्रसाद के रूप में हुई है। छात्रा ने इसी साल बारहवीं की परीक्षा दी थी। जिसमें किसी विषय में वो फेल हो गयी थी। रिजल्ट आने के बाद से ही वह काफी डिप्रेशन में रह रही थी। आज उसने बड़ा कदम उठा लिया।




