ब्रेकिंग न्यूज़

Kiss Day 2026: क्या एक प्यार भरा किस सच में कम करता है स्ट्रेस? जानिए.. दिल और दिमाग पर इसका असर Kiss Day 2026: क्या एक प्यार भरा किस सच में कम करता है स्ट्रेस? जानिए.. दिल और दिमाग पर इसका असर Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्ती, लैंड बैंक बनाने को लेकर तेज हुआ अभियान Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्ती, लैंड बैंक बनाने को लेकर तेज हुआ अभियान Bihar wedding : बिहार में नहीं थम रहा शादी समारोह में हर्ष फायरिंग ! चौकीदार की पत्नी समेत दो महिलाएं घायल बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया

पटना हाई कोर्ट के 7 जजों का GPF खाता बंद : SC ने केंद्र और बिहार सरकार को भेजा नोटिस, मांगी रिपोर्ट

पटना हाई कोर्ट के 7 जजों का GPF खाता बंद : SC ने केंद्र और बिहार सरकार को भेजा नोटिस, मांगी रिपोर्ट

24-Feb-2023 01:22 PM

By First Bihar

PATNA : दूसरों को न्याय देने वाले पटना हाईकोर्ट ने 7 न्यायाधीश खुद ही मुश्किलों में फंस गए हैं। इनलोगों का GPF (जनरल प्रॉविडेंट फंड) खाता बंद हो गया है। जिसके बाद इन सातों जजों ने सुप्रीम कोर्ट में इसे लेकर गुहार लगाई है। अब आज इस मामले में सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में सुनवाई को लेकर अगली तारीख तय कर दी है। 


इससे पहले जब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो CJI भी हैरान रह गए। CJI ने पूछा- “क्या? जजों का GPF खाता बंद? याचिकाकर्ता कौन है?” इसके बाद CJI ने कहा था कि, इस मामले में 24 फरवरी को सुनवाई होगी।जिसके बाद अब इस मामले में सुनवाई को लेकर अगली तारीख तय कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख अगले शुक्रवार को तय किया है। सुप्रीम कोर्ट ने अगली शुक्रवार को केंद्र और बिहार सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 


मालूम हो कि, यह देश के इतिहास में यह पहली घटना है जब भेदभाव किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट के सात मौजूदा जज न्याय की गुहार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हों। सुप्रीम कोर्ट से पटना हाईकोर्ट के सात जजों की याचिका पर सुनवाई का अनुरोध किया गया तो CJI भी चौंक पड़े। सभी जजों ने सुप्रीम कोर्ट में सामान्य भविष्य निधि खातों को बंद करने के लिए केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश को चुनौती दी है।


आपको बताते चलें कि, मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की खंडपीठ से मामले में जल्द सुनवाई करने की तारीख मांगी गई थी। याचिका दायर करने वाले न्यायमूर्ति शैलेन्द्र सिंह, न्यायमूर्ति अरुण कुमार झा,न्यायमूर्ति जितेन्द्र कुमार, न्यायमूर्ति आलोक कुमार पांडेय, न्यायमूर्ति सुनील दत्त मिश्रा, न्यायमूर्ति चन्द्रप्रकाश सिंह और न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर झा हैं। ये सभी न्यायिक सेवा कोटे से 22 जून को न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। जज बनने के बाद इन सभी के GPF अकाउंट को बंद कर दिया गया।