ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / पंचायत चुनाव : 20 अगस्त तक हो जाएगी ईवीएम की फर्स्ट लेवल टेस्टिंग,...

पंचायत चुनाव : 20 अगस्त तक हो जाएगी ईवीएम की फर्स्ट लेवल टेस्टिंग, वोटर्स के लिए थम्ब इम्प्रेशन होगा जरूरी

25-Jul-2021 07:42 AM

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर लगातार तैयारियां आगे बढ़ रही हैं। राज्य निर्वाचन आयोग हर दिन पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहा है। बिहार में पंचायत चुनाव के लिए दूसरे राज्यों से ईवीएम मंगाने का काम पूरा हो चुका है और अब जो ताजा खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक आगामी 20 अगस्त तक के ईवीएम का फर्स्ट लेवल टेस्टिंग पूरा कर लिया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग में सभी जिलों के डीएम को अपने यहां ईवीएम का एफएलसी कराने के लिए निर्देश जारी किया है। 


ईवीएम की फर्स्ट लेवल टेस्टिंग के लिए सभी जिलों को ईवीएम निर्माता कंपनियों से तकनीकी विशेषज्ञों को बुलाने और इसके लिए अन्य गाइडलाइन जारी किए गए हैं। 20 अगस्त तक के सभी जिलों में एफएलसी की प्रक्रिया पूरी कर ली जानी है। आपको बता दें कि जिला प्रशासन की विशेष निगरानी में ईवीएम का फर्स्ट लेवल टेस्टिंग किया जाना है। संबंधित ईवीएम निर्माता कंपनियों के इंजीनियर आयोग के दिशा-निर्देश पर जिलों में जाकर इसकी जांच करेंगे। उनकी तरफ से यह सर्टिफाई किया जाएगा की ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं है। 



उधर पंचायत चुनाव में फर्जी वोटिंग रोकने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग इस बार एक बड़ी पहल करने जा रहा है। केंद्र सरकार की बेंगलुरू स्थित बायोमेट्रिक संबंधी कार्य करने वाली ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड कंपनी को बायोमेट्रिक यानी थंब इंप्रेशन के जरिए आधार और वोटर के फोटो पहचान पत्र से फोटो का मिलान करने की तैयारी की है। पंचायत चुनाव में वोट करने वाले मतदाताओं का थंब इंप्रेशन लिए जाने और आधार से उसे वेरीफाई किए जाने के बाद बोगस वोटिंग पर पूरी तरह से नकेल लग पाएगी। इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के सामने बायोमेट्रिक संबंधित प्रेजेंटेशन बीसीआईएल की तरफ से किया जा चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग को इससे बायोमेट्रिक के वेरिफिकेशन पर हर बूथ के अंदर लगभग 25 सौ रुपये का खर्च आएगा यानी थंब इंप्रेशन पर ही 30 करोड़ से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है।