ब्रेकिंग
बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’

Bihar Crime News: पारिवारिक विवाद में सास और ससुर ने खाया जहर, इलाज के दौरान एक ने तोड़ा दम

Bihar Crime News: बिहार के जमुई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बहू से झगड़ा होने के बाद सास और ससुर ने जहर खा लिया, जिसमें एक की मौत हो गई है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जमुई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बहू से झगड़ा होने के बाद सास और ससुर ने जहर खा लिया, जिसमें एक की मौत हो गई है।  यह घटना जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में मंगलवार को हुई। घरेलू विवाद में दंपति आत्महत्या करने की कोशिश की, जिस कारण ससुर की मौत हो गई, जबकि सास की हालत गंभीर बनी हुई है।


जानकारी के मुताबिक, दौलतपुर में मसूदन साव और उनकी पत्नी कमली देवी ने बहू से घरेलू विवाद के बाद जहरीली पदार्थ खा लिया। काफी देर के बाद जब दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्हें जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया, लेकिन परिवार के सदस्यों के नहीं रहने से दोनों इलाज को रेफर नहीं हो पाए। उनका इलाज सदर अस्पताल में ही चला।


बताया जा रहा है कि इस बीच शाम 6 बजे मसूदन की मौत हो गई। उनकी पत्नी कमली देवी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उनके पास परिवार का कोई भी सदस्य अस्पताल में नहीं है। पति मसूदन ने सदर अस्पताल में ही बेहतर इलाज नहीं मिलने से तड़प कर दम तोड़ दिया। 


वहीं, सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि दौलतपुर गांव से एक दंपती का जहर खाने के बाद इलाज किया। उनकी हालत ठीक नहीं होने से उन्हें रेफर किया गया, लेकिन परिवार के सदस्य ने इलाज के लिए नहीं लेकर गए जिस कारण पति की मौत हो गई।  


परिजन को लगातार सूचना दी गई, लेकिन वह नहीं आए। अस्पताल प्रबंधन सजग है लेकिन इलाज के दौरान मसूदन की मौत हो गई। टाउन थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले उन्हें जानकारी नहीं है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।