ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Crime News: पत्नी को चूहे मारने वाली दवा खिला मारना चाहता था शख्स, पिछले 4 साल से दूसरी महिला के साथ हैं नाजायज संबंध

Bihar Crime News: सहरसा में दूसरी महिला के प्रेम में पागल एक शख्स ने अपनी पत्नी को चूहे मारने वाली दवा खिलाकर मारने की कोशिश की है, मगर पत्नी बच गई। फिर खोल दिया पूरा कच्चा चिट्ठा।

Bihar Crime News
सहरसा में पत्नी की हत्या की कोशिश
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, एक महिला को उसके ने ही पति जहर देकर मारने की कोशिश की है। पीड़ित महिला फिलहाल सदर अस्पताल, सहरसा में इलाजरत है। महिला का आरोप है कि उसके पति का नाजायज संबंध किसी और से चल रहा और छुटकारा पाने के लिए इसे रास्ते से हटाने के लिए जहर दी गई। हालांकि, पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।


सदर अस्पताल में इलाज करवा रही युवती सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सैनी टोला निवासी संदीप कुमार की 30 वर्षीय पत्नी कोमल कुमारी है। जिसने आरोप लगाया है कि उसके पति संदीप कुमार का रितु कुमारी नाम की एक औरत से नाजायज संबंध चल रहा है। बता दें कि इनकी शादी वर्ष 2017 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी।


इनके दो पुत्र भी हैं। युवती कोमल का आरोप है कि उनके पति का नाजायज संबंध बीते चार साल से जारी है। उसके पति इस बात को छुपाया करते थे। इस बीच घरेलु विवाद में नोकझोंक के दौरान संदीप अपनी पत्नी को बेहरमी से पिटाई करता था। एक महीने पहले तो उसने कोमल की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का भी मन बना लिया था। का मन बना लिया था लेकिन उसकी जान किसी तरह बच गयी।


इस बार जब फिर से महिला ने अपने पति से कहा कि "आप या तो मुझे छोड़ दीजिए या उसे, आप अपनी अलग जिंदगी जी लीजिए।" संदीप के परिजन भी चाह रहे थे कि दोनों अलग ही हो जाए। इसके बाद संदीप कोमल को कमरे में ले गए और कहा कि "एक गोली हम खा लेते हैं और एक तुमको भी खिला देते हैं। चूहे मारने की दवा मुझे खिला दी और खुद भी खाने की नौटंकी कर दी।", जिसके बाद कोमल की तबियत बिगड़ी। कोमल का कहना है कि उसका पति उस औरत के प्रेम में इतना दीवाना है, उसकी हत्या भी करना चाहता है।


फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। इस बाबत सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने कहा कि अब तक मामले की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि उक्त मामले की जानकारी उपलब्ध कर रहे हैं, उचित कार्यवाही की जाएगी।


रितेश हनी की रिपोर्ट