ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती

Home / news / Omicron XE Variant: विशेषज्ञों ने कहा.. वायरस का असर तीसरी लहर की तरह...

Omicron XE Variant: विशेषज्ञों ने कहा.. वायरस का असर तीसरी लहर की तरह ही माइल्ड रहेगा

24-Apr-2022 06:17 PM

DESK : इन दिनों शादी समारोहों का समय चल रहा है। ऐसे में बाजारों में भी काफी भीड़ देखने को मिल रही है। बस अड्डा हो या फिर रेलवे स्टेशन, लोग बिना मास्क लगाए कहीं भी आ जा रहे हैं। लोगों में लापरवाही साफ तौर पर देखने को मिल रही है। कोरोना की तीसरी लहर में ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर चिंता जताई जा रही थी। हालांकि, गनीमत रही कि इससे जुड़ा एक भी मामला अभी तक देखने को नहीं मिला। अब पार्ट-2 यानी (XE) वेरियंट पर असमंजस है कि यह कितना खतरनाक रहेगा और कितनी तेजी से फैलेगा। इस बात का स्वास्थ्य विभाग जांच कर रही है।


माना जा रहा है कि संक्रमित लोगों में ऑक्सीजन लेवल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कोरोना के टीके की वजह से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ चुकी है, इसलिए इस बिमारी से सिर्फ उन्हें ख़तरा है जिन्हें पहले से कोई रोग है। बीते कुछ दिनों से लोग एक बार फिर से कोरोना संक्रमित हो रहे है। जिसके बाद राज्य सरकार भी एक्शन में आ गई है। 


विशेषज्ञों का कहना है कि वायरस का असर तीसरी लहर की तरह ही मामूली प्रभाव वाला रहेगा। क्योंकि ज्यादातर लोगों ने कोरोना का बूस्टर डोज ले लिया है। संक्रमित हो रहे लोगों की ऑक्सीजन स्‍तर घटने की सूचना अभी तक नहीं आई है। माना जा रहा है कि नया वायरस ओमिक्रोन से 10 गुना अधिक तेजी से फैल सकता है। लेकिन अभी तक इसकी पुस्टि नहीं की गई है। 


ओमिक्रोन फैलने के दौरान पिछले साल नवंबर के तीसरे सप्ताह से लेकर मार्च के दूसरे सप्ताह तक प्रयागराज में लगभग सात हजार से भी अधिक लोग संक्रमित हुए थे। एक दिन में अधिकतम 505 लोग संक्रमित पाया गए थे। करीब एक सैकड़ा सैंपल जीनोम सीक्वेंस जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। लेकिन किसी भी सैंपल में ओमिक्रोन नहीं पाया गया। 


आपको बता दें कि स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में फिजीशियन और कोविड वार्ड के अधीक्षक डा. सुजीत वर्मा का ने बताया कि इन दिनों काफी सतर्क रहने की जरूरत है। अगर कोई संक्रमित है तो घबराने की जरुरत नहीं है। क्योंकि तीसरी लहर माइल्ड थी, इसलिए आने वाले समय में स्थितियां सामान्य हो सकती है।