ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / NTA ने जारी किया वार्षिक एग्जाम का कैलेंडर, इस महीने होगी नीट और...

NTA ने जारी किया वार्षिक एग्जाम का कैलेंडर, इस महीने होगी नीट और जेई की परीक्षा

20-Sep-2023 07:08 AM

By First Bihar

DESK : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 2024 की महत्वपूर्ण परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत ज्वाइंट इंट्रेंस परीक्षा (जेईई मेन) सत्र 2024 का ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 24 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित होगा। वहीं, इस एग्जाम का रिजल्ट परीक्षा के तीन सप्ताह के अंदर 22 से 24 फरवरी तक जारी कर दिया जाएगा।


वहीं , इस परीक्षा को लेकर पहले सत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया दिसंबर में शुरू होगी। वहीं, दूसरे सत्र जेईई मेन अप्रैल की परीक्षा एक से 15 अप्रैल तक होगी। परिणाम आठ से 11 मई तक जारी होगा। जेईई मेन के स्कोर पर 32 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी सहित अन्य 38 गवर्नमेंट फंडेड इंस्टीट्यूट (जीएफटीआई) की 56 हजार से अधिक सीटों पर नामांकन होगा।


जेईई मेन की परीक्षा में शीर्ष 2.5 लाख रैंक तक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस 2024 में शामिल होने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा अंडरग्रेजुएट (नीट यूजी) 2024 का आयोजन पांच मई को होगा। इसके लिए अभ्यर्थी एक फरवरी से रजिस्ट्रेशन आरंभ करेंगे। नीट यूजी का रिजल्ट 11 से 15 जून तक संभावित है। 


देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा अंडरग्रेजुएट (सीयूइटी-यूजी) व सीयूइटी पीजी का आयोजन होगा। कैलेंडर के अनुसार सीयूईटी यूजी 2024 का आयोजन 15 से 31 मई के बीच होगा, जबकि सीयूईटी पीजी 11 से 28 मार्च के बीच होगा। यूजीसी नेट जून 2024 की तिथि भी जारी हो गई। यह 10 से 21 जून तक आयोजित होगी। एनटीए ने कहा है कि कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के परिणाम तीन सप्ताह के भीतर घोषित होंगे। यूजीसी नेट 83 विषयों में आयोजित किए जाएंगे।