50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी
01-Oct-2023 08:07 PM
By FIRST BIHAR EXCLUSIVE
PATNA: बिहार के करीब 4 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की खबर फर्जी निकली. एक टीवी चैनल ने लगातार ये खबर चलायी थी कि नीतीश कैबिनेट नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का फैसला लेने जा रही है. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आज कहा कि फिलहाल नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है. समय आने पर इस मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फैसला लेंगे.
क्या बोले तेजस्वी यादव?
तेजस्वी य़ादव ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस मसले पर समय आने पर फैसला लिया जायेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार सबों का ख्याल रखेगी. तेजस्वी ने साफ कर दिया कि फिलहाल राज्य सरकार नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का फैसला नहीं लेने जा रही है.
फर्जी खबर से खुश हो गये थे शिक्षक
बता दें कि पिछले 15 दिनों से एक टीवी चैनल लगातार ये खबर चला रहा था कि बिहार कैबिनेट से नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का फैसला होने जा रहा है. नीतीश कुमार ने जब पिछले सप्ताह कैबिनेट की बैठक मंगलवार की जगह सोमवार को बुलायी थी तो इसे कैबिनेट की विशेष बैठक करार देकर ये कहा गया कि नियोजित शिक्षकों पर फैसला लेने के लिए विशेष बैठक बुलायी गयी है. हालांकि बाद में नीतीश कुमार ने साफ किया कि कैबिनेट की बैठक कोई विशेष बैठक नहीं थी. बल्कि एक दिन पहले इसलिए बैठक हुई क्योंकि तेजस्वी यादव को बाहर जाना था।
दिलचस्प बात ये है कि जब पिछली कैबिनेट में नियोजित शिक्षक पर कोई फैसला नहीं हुआ तो खबर चलायी गयी कि कैबिनेट की अगली बैठक में ये फैसला लिया जायेगा. लेकिन तेजस्वी यादव ने आज इसे खारिज कर दिया.