ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Politics: ‘ज्यादा जरूरी है ‘खुद’ आत्म-मंथन करना’, तेजस्वी की समीक्षा बैठक पर रोहिणी आचार्य का तंज, किसे बताया गिद्ध?

Bihar Politics: बिहार चुनाव में हार के बाद आरजेडी की समीक्षा बैठक में नेतृत्व पर पारिवारिक विवाद उभरा। रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव पर सोशल मीडिया पर निशाना साधा।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल की पहली समीक्षा बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर की, जिसमें सांसद और कोर कमेटी के सदस्य शामिल हुए। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और आगामी बजट सत्र की रणनीति पर मंथन किया गया।


इस बीच, पार्टी अध्यक्ष लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि समीक्षा का दिखावा करने से ज्यादा जरूरी है ‘खुद’ आत्म-मंथन करना और जिम्मेदारी लेना। साथ ही उन्होंने पार्टी में कब्जा जमाए ‘गिद्धों’ को ठिकाने लगाने का साहस दिखाने की बात कही। रोहिणी ने स्पष्ट किया कि इसके बिना किसी भी प्रकार की समीक्षा की सार्थकता साबित नहीं होगी।


यह पहली बार नहीं है जब रोहिणी ने तेजस्वी पर आरोप लगाए हैं। बिहार चुनाव हार के बाद पारिवारिक टकराव और खुलकर सामने आया। उन्होंने सोशल मीडिया और सार्वजनिक बयान के जरिए कहा कि पार्टी और परिवार दोनों में उनके साथ अन्याय हुआ है और कुछ लोग लालू यादव की राजनीतिक विरासत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 


उन्होंने तेजस्वी के करीबी नेताओं और सलाहकारों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी वजह से पार्टी गलत दिशा में जा रही है। इस विवाद ने आरजेडी के भीतर बढ़ते गुटबाजी और नेतृत्व पर उठ रहे सवालों को फिर से उजागर कर दिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता