ब्रेकिंग
बिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल

Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत, कुएं से शव मिलने से सनसनी; परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Bihar Crime News: कैमूर के नौहटा गांव में 14 वर्षीय किशोरी प्रियंका कुमारी का शव कुएं से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस जांच में जुट गई है।

Bihar Crime News
हत्या की वारदात से सनसनी
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के कैमूर में बेलांव थाना क्षेत्र के नौहटा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 12 जनवरी से लापता किशोरी का शव गांव के बाहर कुएं से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।


मृतका की पहचान नौहटा गांव निवासी अशोक पासवान की 14 वर्षीय बेटी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते 12 जनवरी को जब परिवार के लोग घर से बाहर गए थे। इसी दौरान प्रियंका रहस्यमय तरीके से घर से लापता हो गई। 13 जनवरी को लौटने पर किशोरी का कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद उन्होंने बेलांव थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 


15 जनवरी की रात गांव के बधार स्थित एक कुएं में शव दिखाई देने की सूचना मिली। देर रात ग्रामीणों और पुलिस की मशक्कत से शव बाहर निकाला गया। शव तीन दिनों तक पानी में रहने से सड़ चुका था। पंचनामा के बाद प्रारंभिक पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।


परिजन अपहरण के बाद हत्या का गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने थाने में आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्या की आशंका पर जांच शुरू कर दी गई है। एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता