Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा
26-Oct-2023 09:14 PM
By First Bihar
PATNA: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 17 साल से नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के पास शिक्षा विभाग के रहते इसमें जो घोटाले होते रहे, उसकी पोल खुद शिक्षा विभाग के अवर प्रधान सचिव के आदेश से खुल रही है।
सुशील मोदी ने कहा कि राज्य के 70हजार सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से 12 वीं तक के 20 लाख फर्जी छात्रों के नाम काटे गए, लेकिन उन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिनकी मिली-भगत से इन छात्रों के नाम पर भेजी गई राशि और राशन ( मिड-डे मील) में घोटाले हुए।
उन्होंने कहा कि लगातार गैरहाजिर बताये गए जिन छात्र-छात्राओं के नाम काटे गए, उनमें 1.5 लाख छात्र बिहार बोर्ड की परीक्षाएं नहीं दे पाएँगे। सुशील मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षा विभाग की जिन योजनाओं का ढोल पीटते रहे, वही योजनाएँ स्कूली शिक्षा को खोखला कर लूटने के अवसर में बदल दी गईं।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की मिलीभगत से फर्जी छात्रों के नाम पर साइकिल-पोशाक, मिड-डे मील और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं की करोड़ों की राशि निगलने का घोटाला वर्षो से जारी है।
सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने श्री बाबू की जयंती में केवल लालू को बुलाया, नीतीश को क्यों नहीं बुलाया? लालू नीतीश पर दबाव बनाकर कांग्रेस को लोक सभा की लड़ने के लिए ज़्यादा सीट दिलायेंगे? लालूजी जेल में मोबाइल की अनुमति नहीं ,फिर सोनियाजी से कैसे बात किये?