ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश

नीतीश के नालंदा में अंधविश्वास के खेल! झाड़फूंक के चक्कर में गई प्रेग्नेंट महिला की जान, जानिए.. पूरा मामला

नीतीश के नालंदा में अंधविश्वास के खेल! झाड़फूंक के चक्कर में गई प्रेग्नेंट महिला की जान, जानिए.. पूरा मामला

06-Oct-2023 05:52 PM

By RAJKUMAR

NALANDA: 21वीं सदी में  जब विज्ञान की बाते हो रही हैं और देश ने चांद को फतेह कर लिया है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के लोग आज भी अंधविश्वास में जी रहे हैं। यहां झाड़फूंक के चक्कर में  शुक्रवार को एक गर्भवती महिला की जान चली गई। अगर उसे समय से अस्पताल पहुंचाया गया होता तो शायद महिला की जान बच गई होती। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के तियारी गांव की है।


दरअसल, तियारी गांव निवासी धुरी कुमार की पत्नी दुलार देवी पांच महीने की गर्ववती थी। शुक्रवार को दुलार देवी घास काटने के लिए घर से निकली थी। वह घास काट रही थी, तभी जहरीले बिच्छू ने उसे डंक मार दिया। बिच्छू के डंक मारने के बाद दुलार देवी वहीं तड़पने लगी। महिला को तड़पता देख गांव के लोग वहां पहुंच गए और उसे उठाकर उसके घर ले आए।


बाद में ग्रामीणों के कहने पर परिजन उसे झाड़फूंक के लिए पास ही रहने वाले एक शख्स के घर ले गए, जहां महिला की झाड़फूंक शुरू हुई। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ मौके पर मौजूद रही लेकिन किसी ने भी महिला को अस्पताल ले जाने के लिए पहल नहीं की। जैसे जैसे समय बीत रहा था महिला की तबीयत बिगडती जा रही थी और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।


महिला की मौत के बाद परिजन उसे बाइक पर बैठाकर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि महिला को अस्पताल लाने में काफी देर हो गई थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। उधर, महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।