दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
09-Jul-2020 02:55 PM
By saif ali
MUNGER : एनडीए की एकजुटता पर बयान देने वाले मुंगेर के लोक जनशक्ति पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष राघवेंद्र भारती ने एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान से मुलाकात की है. जिला अध्यक्ष पद से छुट्टी किए जाने के बाद चिराग पासवान से राघवेंद्र भारती ने फोन पर बातचीत की थी. जिसके बाद वह राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने दिल्ली भी गए. अब दिल्ली से वापस लौटने के बाद राघवेंद्र भारती ने फर्स्ट बिहार से बातचीत की है.
राघवेंद्र भारती ने कहा है कि चिराग पासवान की नीतियों पर पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. उनके एक बयान से पार्टी की बनाई नीति को ठेस पहुंची. जिसके लिए वह आज भी अफ़सोस कर रहे हैं हालांकि चिराग पासवान ने उन्हें पार्टी के लिए काम करते रहने को कहा है. बता दें कि पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र भारती को एनडीए गठबंधन को अटूट बतना भारी पड़ गया था. मीडिया में दिये उनके बयान को अनुशासनहीनता मानते हुए लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया था.

फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ बातचीत में पूर्व जिला अध्यक्ष राघवेंद्र भारती ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुशासन का उल्लंघन करने को लेकर उन्हें पार्टी ने पद से हटाया था. लेकिन उसके बात केंद्रीय नेतृत्व से उनकी बातचीत हुई है. चिराग पासवान ने उन्हें कहा है कि पार्टी में उन्हें नई जिम्मेदारी दी जाएगी.