Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
31-Dec-2019 06:53 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR: नए साल के जश्न में युवा वर्ग लांग ड्राइव और बाइक राइडिंग के लिए खासा उत्सुक नजर आता है। ऐसे में एक जनवरी को हादसे की संभावना ज्यादा ही बनी रहती है। इस दौरान किसी तरह की अनहोनी की घटना से बचने के लिए समस्तीपुर के एसपी योगेंद्र कुमार ने खुद कमान सम्भालते हुए मंगलवार को समस्तीपुर शहर के मुख्य सड़कों पर न सिर्फ गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया बल्कि पम्पलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम भी किया।
एसपी ने आमलोगों से अपील की कि नए साल के जोश में किसी तरह का मद्यपान नहीं करें, साथ ही मोटर अधिनियम का पालन करते हुए खुद की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए ही नए साल का आगाज करें। वहीं उन्होनें पुलिसकर्मियों को भी सख्त हिदायत देते हुए कहा कि नए साल में पिकनिक स्पॉट के आसपास औऱ मुख्य सड़कों पर विशेष तौर पर निगरानी रखी जाए।योगेन्द्र कुमार ने पुलिसकर्मियों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि एक जनवरी को बैरिकेटिंग लगाकर बाइक और फोरव्हीलर समेत सभी प्रकार के वाहनों की बारीकी से जांच जाए। उन्होनें कहा कि चूंकि नए साल के जश्न की आड़ में आपराधिक तत्व भी सक्रिय हो जाते है इसलिए विशेष सक्रियता की जरुरत है।
इस मौके पर वाहन चेकिंग में पकड़े गए छात्रों को जुर्माना का चालान तो काटा ही गया। एसपी ने खुद उन्हें समझाने की कोशिश भी की कि अपने जान की रक्षा के लिए भी मोटर अधिनियम का पालन करना कितना जरूरी है।