मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
21-Dec-2019 02:24 PM
NAWADA: बिहार बंद के दौरान जगह-जगह से आरजेडी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी देखने को मिल रही है. बंद और प्रदर्शन के नाम पर आरजेडी के कार्यकर्ता गुंडई पर उतर गये हैं. नवादा में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने थाने पर ही हमला बोल दिया.
नवादा के रजौली में उपद्रवियों ने बुंदेलखंड सहायक थाने पर पथराव किया है. उग्र भीड़ ने गुंडई दिखाते हुए थाने को निशाना बनाया है और पत्थरबाजी की है. थाने पर पथराव के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई. जिसके बाद उपद्रवी पुलिस के साथ ही भिड़ गये. पुलिस और प्रदर्शनकारियों में घंटों झड़प हुई.
आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आरजेडी ने आज बिहार बंद बुलाया है. आरजेडी के बिहार बंद का असर राज्यभर में देखने को मिल रहा है. सभी जिलों में आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर हंगामा और प्रदर्शन कर रहे हैं.