बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
19-Apr-2022 10:06 AM
NAWADA : इस वक्त की ताजा खबर नवादा जिले से सामने आ रही है। नवादा में अभ्रक का खदान धंसने से 5 मजदूर उसमें दब गए हैं। अवैध तरीके से चल रहे खनन के दौरान 5 मजदूर दबे हैं और एक महिला मजदूर की मौत की भी खबर है। अभ्रक खदान में दबने की वजह से जो मजदूर घायल हुए उनमें से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। आपको बता दें कि नवादा जिले में बड़ी तादाद में अवैध खनन के जरिए अभ्रक निकाला जाता है। खनन के लिए खतरनाक घोषित किए जा चुके खदानों को बंद किया जा चुका है, इसके बावजूद वहां अवैध तरीके से खनन होता है।
अवैध खनन के दौरान हुए हादसे में जिस महिला मजदूर की मौत हुई है उसकी पहचान चिंता देवी के तौर पर की गई है। चिंता देवी की उम्र 18 साल बताई जा रही है और वह सुअरलेटी निवासी हीरा भुइयां की बेटी थी। इस हादसे में कितने लोगों के दबने की आशंका है इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आधा दर्जन मजदूर उस खदान में खनन कर रहे थे जहां यह हादसा हुआ।
खदान धंसने के बाद जब मजदूर उसमें दब गए तो आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उन्हें निकाला। एक मजदूर की हालत चिंताजनक बनी हुई है, उसे अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दे दी है लेकिन इलाका दुर्गम होने के कारण पुलिस खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।