अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
24-Nov-2022 08:53 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पिछले दिनों राजधानी पटना के गांधी मैदान में अधिकारियों को दिए गए निर्देश के बाद अब राज्य में जल्द ही बिहार पुलिस में नई बहाली होगी। पुलिस मुख्यालय ने दारोगा, सिपाही समेत अन्य पदों पर बहाली को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया। इसको लेकर फील्ड के अफसरों से 30 नवम्बर के बाद रिक्तियां भेजने को कहा गया है।
इसको लेकर एडीजी मुख्यालय के तरफ से यह कहा गया है कि 30 नवम्बर के बाद पुरानी और नई नियुक्तियों का आंकड़ा मुख्यालय को भेजें। वहीं, इसके अलावा यह भी निर्देश जारी किया गया है कि दारोगा पदों पर चयनित अभ्यर्थी जो अभी तक योगदान नहीं दिए हैं, वो भी 30 नवम्बर तक योगदान देना सुनिश्चित करें।
एडीजी ने बताया कि 10459 सिपाही और दारोगा पदों पर अबतक चयनित अभ्यर्थियों ने योगदान नहीं किया है। इसके लिए एक विज्ञापन प्रकाशित करते हुए उन्हें 30 नवम्बर तक योगदान देना सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके बाद भी यदि कोई योगदान नहीं देता है तो उसकी नियुक्ति रद्द कर दी जाएगी। इसके बाद रिक्तियों का आंकड़ा मुख्यालय को भेजा जाएगा।
वहीं, इस बाबत डीजीपी एसके सिंघल ने कहा कि वैसे पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई कि जाएगी जो पुलिस की छवि खराब करते हैं। ऐसे नकारात्मक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध एक ग्रुप बनाकर कार्रवाई की जाएगी। नकारात्मक कार्य करनेवालों से न सिर्फ आमजन प्रभावित होते हैं बल्कि पुलिस की छवि को भी नुकसान होता है।