गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय
07-Jun-2024 03:10 PM
By First Bihar
NALANDA: दहेज हत्या को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन कानूनों का उन्हें कोई डर नहीं है तभी तो आए दिन दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर रहे हैं। ताजा मामला नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र के धरमसिंह बिगहा गांव की है जहां दहेज की खातिर ससुरालवालों ने अपनी बहू की पीट-पीटकर मौत के घात उतार दिया।
मृतका की पहचान सुजीत कुमार की पत्नी गीता कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के पिता का आरोप है कि उचित दान दहेज देकर उन्होंने अपनी बेटी की शादी एक साल पूर्व सुजीत के साथ की थी। शादी के बाद ससुरालवाले और दहेज की मांग करने लगे। और दहेज देने में हमलोग असमर्थ थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी के साथ ससुरालवाले अक्सर मारपीट किया करते थे।
पिता ने बताया कि बेटी जब मोबाइल से हमलोगों से बात कर रही थी तभी उसने बताया था कि ससुरालवाले हमें मार देंगे। फोन पर मायके वालों से बात करते देख ससुरालवालों ने बहू को पीट-पीटकर मार डाला। अचानक बेटी का मोबाइल बंद हो गया। मोबाइल बंद हुआ तब किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी फिर हमलोग बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि घर में बेटी की लाश रखी हुई थी और ससुराल वाले घर से फरार थे।
मृतका के पिता ने इस घटना की जानकारी रहुई थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की छानबीन शुरू की। फरार पति और ससुरालवालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। हालांकि कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस घटना से मृतका के मायकेवालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बेटी को इंसाफ दिलाने की बात दोहरा रहे हैं।