BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित
13-Mar-2021 12:06 PM
PATNA : कैंपस से शराब बरामदगी मामले में घिरे मंत्री रामसूरत राय को लेकर आरजेडी ने एक और बड़ा सनसनीखेज वीडियो जारी किया है. आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में बैठा एक शख्स कह रहा है कि उसने मंत्री रामसूरत राय के दम पर पिछले 15 सालों में 27 करोड़ रुपये कमाए है.
इसके बाद वह शख्स कहता है कि उनका चार ट्रक दारू महिना में कटाता है. उनके चार ट्रक में हर ट्रक में 700 पेटी दारू कटाता है और दारू कहां-कहां जाता है ये सब हम जानते हैं और इसमें से हमको भी कमिशन मिलता था.
एक दिन हमको फोन करके बुलाए कि सात बजे मीटिंग है मुजफ्फरपुर में और जब हम जाने के लिए निकले तो हमको मंझौली मोड़ पर टैंकर के गेट से ठोकर मरवाते हैं. हम और हमारा बेटा दोनों बुलेट बाइक से सवार होकर मीटिंग के लिए जा रहे थे. इस हादसे में हम गंभीर रुप से घायर हो गए. लेकिन इसके बाद भी हम उनके यहां ही गए और रात भर लेटे रहे पर वह हमे देखने नहीं आए. उनके और लोग आए पर न तो किसी ने दवा दी और न ही किसी ने मेरी मदद की.
वीडियो में बोल रहा शख्स यह दावा करता है कि उसकी हत्या की प्लानिंग की गई थी लेकिन वह बाल-बाल बच गया. इसके साथ ही वह शख्स कह रहा है कि मैं आज जो भी हूं रामसूरत राय के कारण ही हूं. मैंने 27 करोड़ रुपये भी उन्हीं के कारण 15 साल में कमाया हूं. इस वीडियो को राजद के एक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है. हालांकि फर्स्ट बिहार झारखंड इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.