Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
11-Oct-2023 09:13 PM
By First Bihar
PATNA: 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं इसकी तैयारी अभी से ही शुरू हो गयी है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग की 5 सदस्यीय टीम बिहार दौरे पर आ रही है। चुनाव आयोग की टीम का बिहार दौरा दो चरणों में होगा।
पहले चरण की शुरुआत 15 अक्टूबर से जबकि दूसरे चरण की शुरुआत 26 अक्टूबर से होगी। इस दौरान बिहार में शुरू होने वाले मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेगी। भागलपुर में 16 अक्टूबर और पटना में 27 अक्टूबर को संबंधित क्षेत्रों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारियों की बैठक होगी।
उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने बैठक में सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तुतिकरण दिए जाने को लेकर निर्देश दिया। चुनाव आयोग की उच्च स्तरीय टीम में वरीय उप निर्वाचन आयुक्त डॉ. धर्मेंद्र शर्मा व नितेश व्यास और उप निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार साहू शामिल रहेंगे।
प्रथम चरण की बैठक को लेकर 15 से 17 अक्टूबर के बीच वो मध्य बिहार में रहेंगे जबकि दूसरे चरण की बैठक के लिए 26 एवं 27 अक्टूबर को वे यहां रहेंगे। बिहार दौरे पर इस दौरान चुनाव आयोग के सचिव सुजीत कुमार मिश्र, अवर सचिव नरेश कुमार एवं प्रशाखा पदाधिकारी देवेश कुमार भी आएंगे। 16 अक्टूबर को भागलपुर में चुनाव आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक होगी। वही 27 अक्टूबर को पटना में बैठक होगी।