ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश

आवास खाली कराने को लेकर हुआ हंगामा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

आवास खाली कराने को लेकर हुआ हंगामा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

24-Mar-2022 08:03 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA: दरभंगा राज की जमीन और भवन में चल रहे भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के गीत नाटक प्रभाग को खाली कराने के लिए गुरुवार को ललित नारायण मिथिला विवि के अधिकारी और कर्मी पहुंच गए। उन्होंने जबरन गीत नाटक प्रभाग के सभी साजो-सामान को बाहर फेंक कर उनके कमरे में ताला जड़ दिया। इसके बाद गीत नाटक प्रभाग के कर्मियों ने इसका जब विरोध किया तो दोनों संस्थानों के कर्मियों में भिड़ंत हो गई।


 विश्वविद्यालय की ओर से भू-संपदा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार, पूर्व एमएलसी और सीएम साइंस कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. दिलीप चौधरी और विवि संगीत नाटक विभाग की अध्यक्ष डॉ. पुष्पम नारायण की मौजूदगी में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। विवि कर्मियों ने गीत नाटक प्रभाग की एक महिला कर्मी को जबरन घसीट कर निकालने की कोशिश की। आखिरकार जब नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तो विवि कर्मियों को रोका और जबरन कब्जा करने को गलत करार देते हुए उन्हें बाहर किया। 


गीत नाटक प्रभाग की एक कर्मी शिप्रा ने बताया कि ललित नारायण मिथिला विवि के अधिकारी और कर्मी जबरन कार्यालय खाली कराने आए थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ हाथापाई की गई और घसीट कर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया गया। इस दौरान उनके साथ महिला और पुरुष सुरक्षा गार्ड ने धक्कामुक्की भी की। 


वहीं, गीत नाटक प्रभाग के एक वरिष्ठ कर्मी मनीष जायसवाल ने बताया कि गीत नाटक प्रभाग भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इकाई है। उनका कार्यालय 1967 से दरभंगा राज की इस जमीन और भवन पर चल रहा है। जबकि ललित नारायण मिथिला विवि की स्थापना बाद में 1972 में हुई। उन्होंने कहा कि विवि जबरन उनके कार्यालय पर कब्जा करना चाहता है। 


विवि के पास कार्यालय को खाली कराने का न तो कोई आदेश है और न ही इसके मालिकाना हक को लेकर कोई कागज है। इसके बावजूद न्यायालय और पुलिस को सूचना दिए बिना वे लोग जबरन खाली कराने पहुंच गए थे। जब उन लोगों ने इसका विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गए। 


ललित नारायण मिथिला विवि के भू-संपदा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार ने कहा कि गीत नाटक प्रभाग के कार्यालय की जमीन विवि की है। वे कई बार उन्हें खाली करने की नोटिस दे चुके हैं लेकिन वे लोग खाली नहीं करते हैं। इसी वजह से वे लोग मकान खाली कराने आए थे। जब उनसे पूछा गया कि किसके आदेश पर खाली कराने आए थे तो इसका जवाब दिए बगैर ही वे अपनी गाड़ी में बैठकर चलते बने।