Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा
26-Oct-2023 02:04 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव द्वारा अपने पिता और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद को शेर कहने पर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी ने तेजस्वी द्वारा लालू को शेर बताने पर बड़ा हमला बोला है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी एमएलसी जनक राम ने लालू प्रसाद की तुलना गीदड़ से कर दी है। जनक राम ने कहा है कि जब गीदड़ की मौत आती है तो वह शहर की तरफ ही भागता है। ये लोग शेर और बाघ का उदाहरण देकर बिहार की जनता को डराना चाहते हैं।
जनक राम ने कहा है कि महागठबंधन के नेता अब शेर की उपाधि से नवाजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देहात में एक कहावत है कि जब गीदड़ की मौत आती है तो वह गांव छोड़कर शहर की तरफ भागता है। वहीं चीज आज देखने को मिल रही है। आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे को भगवान सदबुद्धि दें कि वे इस तरह की बात कहकर बिहार के लोगों को कबतक ठगने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के 15 साल के शासनकाल में बिहार की जनता त्राहिमाम कर रही थी। आज भी उनके शासनकाल को याद करने के बाद बिहार के सभी समाज के लोगों की रूह कांप जाती है। उसी आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए बिहार की जनता ने एनडीए की सरकार बनाई थी। अब तेजस्वी जैसे लोग उदाहरण दे रहे हैं कि मैं शेर का बच्चा हूं.. तो क्या ये लोग बिहार की जनता को मेमना समझ रहे हैं। शेर और बकरी का उदाहरण देकर बिहार की जनता को डराने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बिहार की जनता समय आने पर सभी चीजों का माकूल जवाब देगी।