Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार
08-Sep-2020 10:21 AM
By saif ali
MUNGER : मुंगेर में कृषि सलाहकारों ने अपने वेतन में कटौती और मांगों के पूरा नहीं होने के विरोध में कृषि कार्यालय के गेट पर खड़े होकर धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की. कृषि सलाहकारों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए.
उनका कहना है कि सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट, हर किसान के खेत में पानी पहुंचाने के काम के लिए कृषि सलाहकार पर कृषि पदाधिकारी और अन्य पदाधिकारी द्वारा दबाव देकर काम कराया जा रहा है, जहां एक व्यक्ति की क्षमता रोज ज्यादा से ज्यादा 50 सीटों का सर्वे कर पाना है वही अधिकारियों द्वारा जबरदस्ती उनसे रोज़ 500 खेतों का सर्वे कराने के लिए दबाव दिया जा रहा है और ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. इतना ही नहीं वेतन में कटौती तक कर दिया जा रहा है जिसके खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहे हैं.
गौरतलब है कि बिहार सरकार द्वारा सभी जिलों को आदेश दिया गया है कि उनके क्षेत्र में किसानों की परेशानियों को देखते हुए उनके खेतों तक सर्वे कराया जाए जिसमें यह देखना है कि किसानों को पानी मिल रहा है कि नहीं, जिससे वह आसानी से फसल उगा सकें. इसी बात को लेकर मुंगेर के किसान सलाहकारों को भी इस गाड़ी से जोड़ा गया कार्य के खत्म होने की अब 5 सितंबर थी लेकिन अब तक यहां यह कार्य सर्वे का पूरा नहीं हो पाया है कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती काम में टांग अड़ाया जा रहा है और धरना प्रदर्शन किया जा रहा है विभाग के आदेश के अनुसार 11 लोगों को सस्पेंड कर उनकी वेतन रोका गया है ।