ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / 'हमें फ्रीडम फाइटर नहीं शिक्षक चाहिए.. इंकलाबी कीड़ा तुरंत हटा दें.. नहीं तो..'...

'हमें फ्रीडम फाइटर नहीं शिक्षक चाहिए.. इंकलाबी कीड़ा तुरंत हटा दें.. नहीं तो..' केके पाठक ने शिक्षकों को चेताया

25-Nov-2023 05:35 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शिक्षा विभाग के एसीएस लगातार सख्त फैसले ले रहे हैं। उनके सख्त फैसलों के कारण बिहार के लापरवाह शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। बिहार में हाल में बहाल हुए शिक्षकों को केके पाठक ने चेताया है।


स्कूलों का निरीक्षण करने रोहतास पहुंचे केके पाठक ने नवनियुक्त शिक्षकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि हमें फ्रीडम फाइटर नहीं बल्कि शिक्षक चाहिए। अगर किसी भी शिक्षक के भीतर इंकलाबी कीड़ा है तो उसे अभी हटा दें, नहीं तो हम हटा देंगे। केके पाठक ने शिक्षकों को हिदायत दी है कि वे संघ बनाने के बारे में सोंचे भी नहीं। केके पाठक ने बीपीएससी से बहाल शिक्षकों की ट्रेनिंग के दौरान कही है।


दरअसल, शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक शुक्रवार को रोहतास पहुंचे थे, जहां उन्होंने डायट में प्रशिक्षण ले रहे नवनियुक्त शिक्षकों से बात की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को चेताया कि किसी को भी क्रांति करने की जरूरत नहीं है और उन्हें अनुशासन में रहकर काम करना है। केके पाठक ने कहा कि किसी को भी संघ बनाने की जरूरत नहीं है, नहीं तो नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। अगर किसी भी शिक्षक में में इंकलाबी कीड़ा है तो उसे जितनी जल्दी हो सके हटा दें नहीं तो हम हटा देंगे।