ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / खत्म हुआ इंतजार ! BPSC TRE अभ्यर्थियों का OMR शीट जारी; ऐसे डाउनलोड...

खत्म हुआ इंतजार ! BPSC TRE अभ्यर्थियों का OMR शीट जारी; ऐसे डाउनलोड करें अपना आंसर शीट

01-Oct-2023 09:55 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में कुछ महीने पहले देश में अब तक की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। इसके बाद अब इस परीक्षा के परिणाम को लेकर छात्रों में काफी सवाल बने हुए हैं।  ऐसे में आप बिहार लोक सेवा आयोग में बड़ी जानकारी दी है। आयोग ने इस परीक्षा के आंसर की को लेकर नया अपडेट जारी किया है।


दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग के सचिव के तरफ से बीएससी ट्री परीक्षा के अभ्यर्थियों का ओएमआर शीट 1 अक्टूबर से ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।अब छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएससी की तरफ से इसको लेकर सूचना जारी कर दी गई है। इसमें साफ कर दिया गया है कि इस परीक्षा में जिस भी अभ्यर्थी ने हिस्सा लिया था वह आयोग की वेबसाइट पर जाकर 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक अपनी ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए विभाग की वेबसाइट www.onlinebpsc.bihar,gov.in पर जाकर अभ्यर्थी डैशबोर्ड में लॉगिन कर अपना आंसर शीट डाउनलोड कर सकते हैं। 


मालूम हो कि,इस परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के लिए अभ्यर्थियों के द्वारा चुने गए उत्तर जो उन्होंने दर्ज किए हैं वह होगा। इससे पहले आयोग की तरफ से सभी प्रश्नों की उत्तर पुस्तिका या कुंजी आयोग ने अपनी वेबसाइट पर पहले ही डाल दी है। ऐसे में छात्र यहां से अपनी ओएमआर शीट हासिल कर अपने द्वारा दिए गए उत्तर की विभाग के उत्तर कुंजी से मिलान कर सकते हैं और अपना मूल्यांकन स्वयं कर सकते हैं।  


आपको बता दें कि, बिहार में चल रही 1.70 लाख शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया काफी तेजी के साथ आगे बढ़ चुकी है। लोक सेवा आयोग के तरफ से माध्यमिक, उच्च माध्यमिक , प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए 24, 25 और 26 अगस्त 2023 को शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) का आयोजन कराया था। इस परीक्षा में करीब 6 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।