बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
20-Sep-2023 07:54 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार का राजधानी पटना से पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर यात्रियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। रेलवे बोर्ड ने इस रूट पर देश की अब तक की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। पटना-हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन 24 सितंबर से चलेगी। इसकी जानकारी रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेलवे को दी है।
रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेलवे को जो जानकारी दी है उसके अनुसार, 24 सितंबर को दोपहर में लगभग 12.30 बजे पटना जंक्शन से वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर हावड़ा के लिए रवाना किया जाएगा। रेलवे बोर्ड से उद्घाटन के तिथि की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन तैयारी में जुट गया है।
बताया जा रहा है कि, यह बिहार से चलने वाली यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। इससे पहले पटना से रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है। रेलवे बोर्ड की ओर से पटना से हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत की समय सारणी और किराया अब तक तय नहीं किया गया है। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि बुधवार की शाम तक बोर्ड की ओर से किराया और समय सारणी तय कर दी जाएगी। रेलवे बोर्ड को बहुत पहले ही समय सारणी उपलब्ध करा दी गई है। पटना से हावड़ा की दूरी 530 किलोमीटर है। ट्रायल रन के दौरान इसे 6.30 घंटे में पूरा किया गया था।
आपको बताते चलें कि, पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल पिछले महीने ही हो गया था। मगर अब तक इसके संचालन की घोषणा नहीं हुई थी। यात्रियों को कई दिनों से इस ट्रेन के चलने का इंतजार था। फिलहाल पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का फाइनल टाइम टेबल नहीं आया है। माना जा रहा है कि इस ट्रेन का पटना से खुलने का समय सुबह 8 बजे और हावड़ा पहुंचने का समय दोपहर ढाई बजे हो सकता है। हावड़ा से शाम में करीब 4 बजे रवाना होकर रात में करीब 10.30 बजे वापस पटना लौटने की संभावना है। ट्रायल के दौरान यही टाइमिंग थी।