अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
08-Apr-2022 10:18 AM
KHAGARIA : बिहार में विधानपरिषद चुनाव के नतीजे आ गये हैं. बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने आठ, जेडीयू ने चार, आरजेडी ने छह और कांग्रेस व रालोजपा(पारस) ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है. जबकि चार सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी है.
इधर, जीत के बाद पार्टी के समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है. लेकिन खगड़िया में कांग्रेस प्रत्याशी राजीव कुमार की जीत पर समर्थक ने ऐसा जश्न मनाया कि अब उस पर कार्रवाई होगी. दरअसल, कांग्रेस समर्थक खगड़िया के पूर्व प्रमुख अपने नेता की जीत पर इतने खुश हुए कि रिवॉल्वर निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे.
मानसी प्रखंड के पूर्व प्रमुख बलबीर चांद उर्फ चांद यादव का रिवॉल्वर से फायरिंग करते वीडियो वायरल हो रहा है. एक के बाद एक 3 गोलियां चलाईं. अब इस मामले में मानसी पुलिस का कहना है कि उसे फायरिंग किए जाने की सूचना मिली, लेकिन वीडियो देखने के बाद कार्रवाई होगी. यह घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही.
बता दें कि मानसी प्रखंड के पूर्व प्रमुख बलबीर चांद उर्फ चांद यादव, खगड़िया के पर्व बाहुबली विधायक रणवीर यादव के छोटे भाई हैं. उनकी भाभी पूनम देवी यादव भी JDU से खगड़िया से तीन बार विधायक रह चुकी हैं.