मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
02-Mar-2022 08:23 AM
DESK : यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में हजारों भारतीयों की जान पर खतरा बना हुआ है. वहां बड़ी संख्या में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र फंसे हुए हैं. यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए चल रहे अभियान के बीच बार बार एक सवाल उठा रहा है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में छात्र वहां पढ़ाई करने क्यों जाते हैं. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी एक विवादित बयान दिया है. जोशी का कहना है कि विदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने जाने वाले 90 फीसदी स्टूडेंट भारत में क्वालीफायर तक पास नहीं कर पाते. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि यह सही समय नहीं है, जब उन कारणों पर बात की जाए कि देश के लोग क्यों विदेश जाकर पढ़ाई करते हैं.
संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी का ये बयान ऐसे समय आया है जब सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स को निकालने की कोशिशों में जुटी हुई है और खारकीव में रूसी हमले में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक छात्र की मौत हो गई है. नवीन कई भारतीय छात्रों के साथ खारकीव शहर में अंडरग्राउंड ठिकाने पर थे. मंगलवार सुबह गवर्नर हाउस के सामने फूड पैकेट बांटे जा रहे थे. नवीन भी वहां फूड पैकेट लेने पहुंचे थे. तभी रूसी सेना ने हमला बोल दिया. नवीन की मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं नवीन शेखरप्पा के पिता का बयान भी सामने आया है. नवीन शेखरप्पा के पिता ने कहा कि पीयूसी में 97 फीसदी अंक हासिल करने के बावजूद बेटा कर्नाटक में मेडिकल सीट हासिल नहीं कर सका. साथ ही कहा कि मेडिकल सीट पाने के लिए यहां करोड़ों रुपए देने पड़ते हैं जबकि छात्र कम पैसे खर्च करके विदेश में समान शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं.
आपको बता दें कि भारत के हजारों विद्यार्थी हर साल मेडिकल की पढ़ाई के लिए विदेशों का रुख करते हैं. इसका एक मुख्य कारण तो यह है कि कुछ देशों में एमबीबीएस की डिग्री भारत के मुकाबले कम खर्चे पर हासिल की जा सकती है. हालांकि, एक तथ्य यह भी है कि विदेश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाना भी भारत के मुकाबले आसान है जहां सीमित सीटों के लिए काफी ज्यादा प्रतिस्पर्धा होती है.
एक आंकड़े के मुताबिक मेडिकल की पढ़ाई के लिए बाहर जाने वाले 60% भारतीय स्टूडेंट्स चीन, रूस और यूक्रेन पहुंचते हैं. इनमें भी अक्सर करीब 20% अकेले चीन जाते हैं. इन देशों में एमबीबीएस के पूरे कोर्स की फीस करीब 35 लाख रुपये पड़ती है जिसमें छह साल की पढ़ाई, वहां रहने, कोचिंग करने और भारत लौटने पर स्क्रीनिंग टेस्ट क्लियर करने का खर्च, सबकुछ शामिल होता है. इसकी तुलना में भारत के प्राइवेट कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स की केवल ट्यूशन फीस ही 45 से 55 लाख रुपये या इससे भी ज्यादा पड़ जाती है.