ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / Kaimur News: 24 नामजद समेत 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, दुर्गापूजा के...

Kaimur News: 24 नामजद समेत 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, दुर्गापूजा के दौरान वायरल हुआ था फर्जी वीडियो; आपत्तिजनक नारेबाजी करने का आरोप

16-Oct-2024 12:39 PM

By Ranjan Kumar

KAIMUR: कैमूर में दुर्गापूजा के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक फर्जी वीडियो को आधार बनाते हुए पुलिस ने 24 नामजद समेत 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी बनाए गए लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए वीडियो को फर्जी बताया है और कहा है कि वीडियो को एडीट कर उन्हें फंसाने की साजिश समुदाय विशेष के लोगों ने की है।


दरअसल, कुदरा शहर में मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार की शाम निकाले गए जुलूस के बाद अगले दिन वीडियो वायरल किया गया, जिसमें विशेष धर्म समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक नाराबाजी बताते हुए वायरल किया गया था। जिस मामले में कुदरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया और विसर्जन जुलूस में शामिल रहे डीजे को जब्त कर लिया। केस थाने में दर्ज होने के बाद कुदरा के लोगों में काफी असंतोष है।


शहर वासियों का कहना है कि वीडियो एडिटेड है इसकी निष्पक्ष तरीके से जांच के बाद ही कार्रवाई होनी चाहिए। जो लोग यहां पर नहीं थे उनके ऊपर भी इस कांड में नामजद केस दर्ज कराया गया है जो कि सरासर गलत है। जानकारी देते हुए प्रमोद कुमार सिंह ने बताया रविवार की शाम 7:45 बजे कुदरा रेलवे स्टेशन का जुलूस शासन और प्रशासन के उपस्थिति में निकाला जा रहा था। मोहनिया एसडीएम राकेश कुमार सिंह और डीएसपी प्रदीप कुमार के साथ काफी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी थी।


जुलुस शांतिपूर्वक संपन्न हुआ सभी ने बधाई दिया लेकिन अगले ही दिन आपत्तिजनक वीडियो वायरल बता कर केस दर्ज कराई गई है, जो कि सरासर गलत है। अगर आपत्तिजनक नाराबाजी जुलूस में हुई होती है तो प्रशासन ने उसी समय कार्रवाई क्यों नहीं किया। वीडियो पूरी तरह से एडिटेड है। उस समय किसी ने जुलूस के दौरान कोई आपत्ति नहीं दिखाई क्योंकि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था और बाद में एडिट वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए।


पूजा समिति के पूर्व सदस्य संजय कुमार पांडे ने बताया वह 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक वाराणसी में मौजूद थे और जिस दिन की घटना रविवार 13 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है वे उस समय काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए गए थे। वहां का सीसीटीवी कैमरा भी रिकॉर्ड में होगा उसकी जांच कराई जा सकती है। 13 तारीख की घटना बताई जा रही है और 14 तारीख को जब वह बनारस में थे तो मेरे ऊपर आखिर केसकी किस आधार पर किया गया। मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए, प्रशासन की मनमानी नहीं चलेगी।