BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
18-Oct-2023 08:06 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में लोक सेवा आयोग के तरफ से आयोजित शिक्षक बहाली परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके परिणाम आते ही अब शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण कराने को लेकर राज्य मुख्यालय समेत सभी जिलों और प्रखंडों में कार्यरत शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों और कर्मचारियों की छ्ट्टी बुधवार से अगले आदेश तक रद्द रहेगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। वहीं, विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिलाधिकारियों को भी इस संबंध में पत्र भेजा है।
के के पाठक के तरफ से जिलाधिकारियों को जो पत्र लिखा गया है उसमें कहा गया है कि 18 अक्टूबर से अगले आदेश तक शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय और प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों-कर्मियों की छुट्टी रद्द करने की कृपा करें। ताकि, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित शिक्षकों की काउंसिलिंग सुचारू रूप से हो।
इसके साथ ही केके पाठक ने यह भी जिलाधिकारियों को यह भी कहा है कि 18 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक शिक्षा कर्मियों को किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था और अन्य प्रकार की ड्यूटी में नहीं लगाया जाये। काउंसिलिंग स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैयाती करने को भी कहा गया है। ताकि किसी भी तरह कोई समस्या नहीं हो।
आपको बताते चलें कि, बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक बहाली परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट अभी पूरी तरीके से जारी नहीं हुआ है लेकिन उच्च माध्यमिक का रिजल्ट जारी हो गया है और माध्यमिक का भी आज रिजल्ट जारी हो सकता है। रिजल्ट देखने के लिए परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर आयोग के नोटिफिकेशन को क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते है।