ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / JP यूनिवर्सिटी के सिलेबस से हटे जेपी-लोहिया के विचार, लालू यादव बोले.. ये...

JP यूनिवर्सिटी के सिलेबस से हटे जेपी-लोहिया के विचार, लालू यादव बोले.. ये बर्दाश्त से बाहर

01-Sep-2021 01:15 PM

PATNA : बिहार के सारण जिले में स्थित जयप्रकाश यूनिवर्सिटी के सिलेबस से जेपी के विचारों को राजनीति विज्ञान के पीजी सिलेबस से हटाये जाने के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव का दर्द छलका है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बिहार सरकार द्वारा जेपी-लोहिया के विचारों को सिलेबस से हटाना बर्दाश्त से बाहर है. सरकार को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेना चाहिए. 


लालू ने लिखा- 'मैंने जयप्रकाश जी के नाम पर अपनी कर्मभूमि छपरा में 30 वर्ष पूर्व जेपी विश्वविद्यालय की स्थापना की थी. अब उसी यूनिवर्सिटी के सिलेबस से संघी बिहार सरकार तथा संघी मानसिकता के पदाधिकारी महान समाजवादी नेताओं जेपी-लोहिया के विचार हटा रहे है. यह बर्दाश्त से बाहर है. सरकार तुरंत संज्ञान लें.'


news image


आपको बता दें कि बिहार के विश्वविद्यालयों में शामिल सारण स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय की नींव जिस शख्सियत के नाम पर पड़ी उसी जयप्रकाश नारायण  के विचारों को राजनीति विज्ञान के पीजी सिलेबस से हटा दिया गया है. राममनोहर लोहिया, दयानंद सरस्वती, राजाराम मोहन राय, बाल गंगाधर तिलक, एमएन राय जैसे महापुरुषों के विचार भी अब सिलेबस में छात्र नहीं पढ़ सकेंगे. 



नए सिलेबस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सुभाष चंद्र बोस और ज्योतिबा फुले का नाम शामिल किया गया है. सारण के छात्रों और प्रबुद्ध संगठनों में रोष व्याप्त है कि लोकनायक के नाम पर ही उनका विवि स्थापित है पर पीजी राजनीति विज्ञान के चैप्टर से वे गायब हैं. अन्ना हजारे, दलित आंदोलन के साथ जेपी आंदोलन को जोड़ा जरूर गया है, लेकिन प्रेरणादायी विचार इसमें शामिल नहीं होगा. 


जानकारी हो कि यूनिवर्सिटी के स्थापना काल से ही लोहिया और जेपी समेत कई महापुरुषों की जीवनी विद्यार्थी पढ़ते आ रहे हैं, लेकिन सत्र 2018-20 से चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) लागू होने के बाद सिलेबस में बदलाव किया गया है. राजभवन के संबंधित विषयों के एक्सपर्ट शिक्षकों की टीम द्वारा सीबीसीएस का सिलेबस तैयार कर विश्वविद्यालयों में भेजा गया है. विभिन्न विश्वविद्यालयों में आंशिक संशोधन करते हुए सिलेबस को लागू कर दिया गया. नये सिलेबस में विद्यार्थियों को जेपी के आंदोलन को तो पढ़ना है लेकिन उनके विचार को नहीं.