बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
13-Sep-2023 08:34 AM
By Aryan Anand
ARA : जेडीयू MLC राधाचरण साह (सेठ) के आरा समेत कई अन्य ठिकानों पर ED की रेड चल रही है। राधाचरण के भोजपुर में बाबू बाजार स्थित आवास और कई अन्य ठिकानों पर आज अहले सुबह ED की टीम पहुंची है।
दरअसल, ब्रॉडसन और आदित्य नाम की दो कंपनियों और इससे जुड़े लोगों के ठिकाने पर बिहार, झारखंड और ओडिशा में ED की छापेमारी चल रही है। इसमें ब्रॉडसन के सुभाष यादव, एमएलसी राधाचरण सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं। अब इन्हीं कंपनियों से जुड़ी एक मामले में ED की टीम छापेमारी करने पहुंची है। इसमें कई जगहों पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है।
मालूम हो कि जदयू एमएलसी 1971 में जलेबी बेचने का काम करते थे। यह काम पहले उनके पिता संभालते थे। इसके बाद धीरे-धीरे होटल शुरू किया। इस समय एमएलसी के पास दुकान, राइस मिल, कोल्ड स्टोर आदि हैं। मनाली में भी उनका रिसॉर्ट है। राधाचरण के मुताबिक, मेहनत और ईमानदारी के बल पर यहां तक पहुंचे हैं। स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक, पीएनबी बैंक से हमने लोन लिया है। हमको नहीं समझ आ रहा कि हमने कहां गड़बड़ी की है।
आपको बताते चलें कि, इसी साल फरवरी में भी पटना से लेकर दिल्ली तक के कई ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। इस दौरान 200 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी का आयकर विभाग ने खुलासा किया था। राधाचरण सेठ लंबे समय से बालू सिंडिकेट से जुड़े रहे हैं। JDU के MLC राधा चरण सेठ के यहां पटना से लेकर आरा और मनाली तक आईटी का रेड पड़ा। चार दिनों तक 18 जगहों पर रेड किया गया।