ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / जमीन पर बैठकर स्नातक की परीक्षा देते दिखे छात्र, वैशाली के जंदाहा की...

जमीन पर बैठकर स्नातक की परीक्षा देते दिखे छात्र, वैशाली के जंदाहा की अजीबो-गरीब तस्वीर आई सामने

26-May-2022 09:53 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले से परीक्षा देते छात्रों की एक अजीबो-गरीब तस्वीर निकलकर सामने आई है। जहां जन्दाहा के एमएसएम समता कॉलेज में स्नातक की परीक्षा इन दिनों चल रही है। इस दौरान छात्र जमीन पर बैठककर परीक्षा देते नजर आ रहे हैं। 


कॉलेज के बरामदे में छात्रों के लिए दरी बिछा दी गयी है। जिस पर बैठकर छात्र परीक्षा दे रहे हैं। इस दौरान कुछ छात्र जमीन पर बैठे नजर आए तो कुछ जमीन पर ही लेते दिखे। वीरचंद्र पटेल कॉलेज से परीक्षा देने आए छात्रों का कहना था कि टेबल कुर्सी नहीं रहने की वजह से दरी पर परीक्षा देने को विवश हैं। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही बरामदे में पंखा नहीं होने की वजह से छात्र भीषण गर्मी से परेशान हैं। 


शिक्षा विभाग ने परीक्षा का मुकम्मल तैयारी नहीं कर  पाई है लेकिन व्यवस्था की बदहाली की तस्वीर सामने ना आए इसके लिए मुकम्मल इंतजाम जरूर कर रखा है। परीक्षा के दौरान किसी तरह का वीडियो न बने इसके लिए मीडिया को कॉलेज में जाने की सख्त मनाही है लेकिन बदहाली की इन तस्वीरों को परीक्षा देने वाले छात्रों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और उसे वायरल कर दिया। जिससे शिक्षा विभाग की बदहाली को साफ दिख रही है।