ब्रेकिंग न्यूज़

Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा

Home / news / जेल में मोबाइल रखते थे लालू यादव: सार्वजनिक मंच से स्वीकारा-जेल से ही...

जेल में मोबाइल रखते थे लालू यादव: सार्वजनिक मंच से स्वीकारा-जेल से ही सोनिया गांधी से करते थे बात

26-Oct-2023 04:36 PM

By First Bihar

PATNA: भारत के किसी हिस्से में जेल में बंद कैदी को मोबाइल फोन रखने की इजाजत नहीं होती. लेकिन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज खुद स्वीकार कर लिया कि जब वे रांची में चारा घोटाले मामले की सजा काट रहे थे तो उनके पास मोबाइल था. लालू यादव ने माना कि जेल से ही वे मोबाइल के जरिये सोनिया गांधी और अहमद पटेल जैसे नेताओं के संपर्क में रहते थे.


कांग्रेस के कार्यक्रम में लालू की स्वीकारोक्ति

दरअसल राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज कांग्रेस के कार्यक्रम के चीफ गेस्ट थे. पटना में आज कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती का आयोजन किया गया था. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह इस कार्यक्रम के आयोजक थे. अखिलेश सिंह ने अपनी पार्टी के कार्यक्रम में लालू यादव को मुख्य अतिथि बनाकर बुलाया था. इसी कार्यक्रम में लालू यादव ने जेल में मोबाइल ऱखने की कहानी सुनायी.


जेल से ही अखिलेश को सांसद बनाया

कांग्रेस के श्रीकृष्ण जयंती समारोह में लालू यादव ने अखिलेश प्रसाद सिंह के राज्यसभा सांसद बनने कहानी सुनायी. लालू यादव ने कहा-मैंने अखिलेश सिंह को सांसद बनाया. मैं रांची की जेल में बंद था तो अखिलेश मुझसे मिलने आया था. मैंने दूसरे ही दिन उसे एमपी बना दिया. लालू यादव ने कहा-मैंने उस समय सोनिया गांधी को फोन किया. कांग्रेस के नेता अहमद पटेल को फोन किया. कहा कि आप अखिलेश सिंह को राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का उम्मीदवार बनाइये. हम उसका समर्थन करेंगे. लालू बोले-मेरे कहने पर कांग्रेस ने अखिलेश सिंह को उम्मीदवार बनाया और हमने समर्थन कर उसे राज्यसभा भेज दिया.


अखिलेश सिंह को सांसद बनाने की कहानी सुनाते सुनाते लालू यादव अपनी ही पोल खोल बैठे. उन्होंने स्वीकारा कि जेल में उनके पास न सिर्फ मोबाइल था बल्कि वे सोनिया गांधी से लेकर अहमद पटेल जैसे नेताओं के संपर्क में भी रहते थे. बता दें कि लालू यादव चारा घोटाले के कई मामलों में सजा पाने के बाद रांची में जेल की सजा काट रहे थे. पहले से ही ये आरोप लगता रहा है कि लालू यादव को झारखंड सरकार वीआईपी सुविधा उपलब्ध कराती थी. अब लालू ने खुद उसकी पुष्टि भी कर दी.