ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / जब VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने की नीतीश कुमार तारीफ, चिराग पासवान को...

जब VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने की नीतीश कुमार तारीफ, चिराग पासवान को भी बताया बिहार का भविष्य

03-Jul-2020 02:38 PM

PATNA :  बिहार महागठबंधन के महत्वपूर्ण घटक दल विकासशील इंसान पार्टी ( वीआईपी ) सुप्रीमो मुकेश सहनी ने आज पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आने वाला वक्त युवाओं का है। युवा देश की रीढ़ की हड्डी हैं। इस दौरान उन्होनें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान की भी तारीफ की। 


चुनावी मोड में आ चुके वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकें कर रहे हैं वे वर्चुअल रैली के जरिए पार्टी के चुनावी अभियान की भी शुरूआत करने वाले हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज वक्त युवाओं का है हमारी पार्टी भी युवाओं की पार्टी है, हमें भी मौका मिला तो हम बिहार के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। उन्होनें इस दौरान उदाहरण के तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी तारीफ कर डाली। मुकेश सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार ने भी बिहार के लिए अच्छा काम किया है। फिर मुकेश सहनी ने कहा कि उन्होनें काम तो किया लेकिन केवल पांच साल । पहले पांच साल के कार्यकाल में अच्छा काम किया लेकिन फिर उसके बाद बिहार अगले दो टर्म में उन्होनें बिहार को काफी पीछे धकेल दिया। 


मुकेश सहनी ने बिहार के युवा नेताओं का नाम लेते हुए एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान का भी नाम लिया। मुकेश सहनी ने कहा कि तेजस्वी यादव हो या फिर चिराग पासवान हो या फिर खुद का नाम लेते हुए कहा कि मुकेश सहनी हो बिहार में युवा नेताओं का दौर चल रहा है और भविष्य भी इन्हीं का है। उन्होनें इस मौके पर युवाओं को याद दिलाते हुए कहा कि 5 जुलाई को मैं फेसबुक लाइव होउंगा, उसे आपलोग ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और लोगों के बीच ले जाएं।