ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / इतने दिनों में मिट जाएगा नीतीश की पार्टी का नामोनिशान! सम्राट चौधरी ने...

इतने दिनों में मिट जाएगा नीतीश की पार्टी का नामोनिशान! सम्राट चौधरी ने कर दी भविष्यवाणी

12-Oct-2023 05:39 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों के नेता अलग अलग दावा कर रहे हैं। एक तरफ जहां एनडीए में शामिल दल दावा कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में बड़ी टूट होने वाली है। इसके जवाब में जेडीयू ने भी दावा किया है कि बीजेपी में भगदड़ मचने वाली है और बीजेपी के कई सांसद जेडीयू के संपर्क में है। बीजेपी ने जेडीयू के दावे का जवाब दिया है।


जेडीयू के यह दावा करने पर कि बीजेपी में भगदड़ मचने वाली है और बीजेपी कई सांसद जेडीयू के संपर्क में हैं, इसपर बिहार बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि जेडीयू कोई पार्टी ही नहीं है। जो थोड़ा बहुत बची हुई है, आने वाले दो सालों में बिहार से उसका नामोनिशान मिट जाएगा। वहीं पांच राज्यों के चुनाव में जीत दर्ज करने के जेडीयू के दावे पर उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन का कोई अस्तित्व नहीं है। 


सम्राट ने कहा कि मध्य प्रदेश में जेडीयू पांच हजार वोट भी I.N.D.I.A गठबंधन को नहीं दिला सकती है। वहीं आरजेडी यूपी में पांच हजार वोट नहीं दिला सकती है। जितनी राजनीतिक हैसियत है उतना ही बोलना चाहिए। देश में 55 वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही लेकिन उसने देश को लूटने का काम किया। इसलिए देश की जनता ने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी खड़ी है और इस देश को श्रेष्ठ बनाने का काम कर रही है।