ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / news / आईपीएल का मेगा ऑक्शन शुरू... ऋषभ पंत, जोस बटलर और श्रेयस अय्यर पर...

आईपीएल का मेगा ऑक्शन शुरू... ऋषभ पंत, जोस बटलर और श्रेयस अय्यर पर लगेगी बोली, 18 करोड़ में पंजाब के पास वापस हुए अर्शदीप सिंह में

24-Nov-2024 03:53 PM

By First Bihar

DESK : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का मेगा ऑक्शन दो द‍िन हो रहा है। आज (24 नवंबर) आईपीएल नीलामी का पहला दिन है। ऑक्शन का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा में हो रहा है।  मेगा ऑक्शन में कुल मिलाकर 577 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। अधिकतम 204 खिलाड़ी नीलाम हो सकेंगे। यह आईपीएल का 18वां ऑक्शन हैं। आईपीएल ऑक्शन का लाइव प्रसारण जिओ टीवी पर हो रहा है। 


घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट के 574 प्लेयर्स पर IPL की 10 फ्रेंचाइजी टीमें बोली लगाएंगी। टीमों के पास कुल 204 प्लेयर्स के लिए जगह खाली हैं। प्लेयर्स रिटेंनशन के बाद 10 टीमों में पंजाब किंग्स के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे बचे हैं। मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा बोली लखनऊ सुपर जॉयंट के पूर्व कप्तान केएल राहुल और दिल्ली कैपिटल के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत पर लगने की उम्मीद है। विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ग्लेन मैक्सवेल और इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर पर फ्रेंचाइजीस बढ़-चढ़कर बोली लगाएंगे।


श्रेयस अय्यर ऑक्शन मे। पहली बार किसी डिफेंडिंग चैंपियन कप्तान पर बोली लगेगी। श्रेयस ने पिछले सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स को चैंपियन बनाया था। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर 2016 के बाद बोली लगाई जाएगी। पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी और फ्रेंचाइजी दोनों छोड़ी है। पंत, राहुल और श्रेयस तीनों कप्तान हैं, जिन पर बोली लगनी है। 5 आईपीएल टीमों को कप्तान की तलाश है। फ्रेंचाइजियों के पास 641.5 करोड़ रुपए हैं। पैसों के लिहाज से ये सबसे बड़ा मेगा ऑक्शन है।