ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / news / इंटरनेट मीडिया पर किया इस तरह का पोस्ट तो जाना होगा जेल, बिहार...

इंटरनेट मीडिया पर किया इस तरह का पोस्ट तो जाना होगा जेल, बिहार पुलिस का बड़ा फैसला

10-Oct-2023 07:39 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में गांधी जयंती के मौके पर हुए जारी हुए जाति आधारित गणना रिपोर्ट के बाद अब यदि कोई भी नागरिक जातियों के नाम पर उन्माद फैलाने और लोगों को उकसाने की कोशिश की तो उनपर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय इस तरह के पोस्ट करने वालों पर गहरी नजर रही जा रही है।  इंटरनेट मीडिया पर ऐसे पोस्ट करने वालों पर पुलिस मुख्यालय की इंटरनेट मीडिया यूनिट नजर रख रही है। 


दरअसल, पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने यह जानकारी दी कि इंटरनेट मीडिया पर कई यूट्यूब और फेसबुक पर जातियों के नाम पर उन्माद फैलाने वाला पोस्ट किए जाने के खिलाफ पुलिस सख्ती से निबटेगी। इंटरनेट मीडिया पर उन्माद की कोशिश जाति के नाम पर हो या किसी अन्य के नाम पर इसकी 24 घंटे निगरानी की जा रही है।


इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि,आगामी पर्व-त्योहार को लेकर भी इंटरनेट मीडिया पर साइबर पेट्रोलिंग हो रही है। जिलों को भी अलर्ट किया गया है। बिहार सरकार ऐसे लोगों पर तगड़ा एक्शन लेगी। बिहार की जाति आधारित गठना को लेकर इंटरनेट मीडिया पर उन्माद की कोशिश या हो या किसी अन्य के नाम पर इसकी 24 घंटे निगरानी की जा रही है।


उधर, एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने साइबर अपराध की दुनिया में आने वाले युवाओं से अपील करते हुए कहा कि ऐसा युवा तकनीक का इस्तेमाल समाज की भलाई के लिए सकारात्मक चीजों में करें। अगर कोई परेशानी हो रही या मार्गदर्शन चाहिए तो जिले के एसपी से भी मिलकर अपनी बात रख सकते हैं।