ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / news / 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे घूसखोर, एंटी करप्शन ब्यूरो...

'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे घूसखोर, एंटी करप्शन ब्यूरो ने 20 हजार घूस लेते दारोगा को दबोचा

22-Jul-2024 11:03 PM

By First Bihar

DESK: घूसखोर कर्मचारियों और अधिकारियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं। घूसखोरों को रंगेहाथों घूस लेते आए दिन विजिलेंस और एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम दबोचती है इसके बावजूद रिश्वतखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन लोगों ने हम नहीं सुधरेंगे की कसम खा ली है। घूसखोरों को गिरफ्तार होते देखने के बाद भी लोग वही काम करते हैं और निगरानी और एसीबी के हत्थे चढ़ जाते हैं तब अपनी करतूत पर आंसू बनाने के सिवाय इनके सामने कुछ भी नहीं बचता। 


एक बार फिर एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड के पलामू में एन्टी करप्शन ब्यूरों की टीम ने घूसखोर दारोगा को दबोचा है। 20 हजार रूपये घूस लेते इस दारोगा को एसीबी की टीम ने रंगे हाथछ पकड़ा है। अपने सामने एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम को देखकर दारोगा के हाथ पांव फूल गये। घूसखोर दारोगा लातेहार के बरियातू थाने में पोस्टेड था। घूसखोर दारोगा पर यह आरोप था कि वो केस डायरी लिखने के नाम पर पीड़ित से घूस मांग रहा था। 


कहा था कि बिना चढ़ावे चढ़ाये कोई कलम तक नहीं चलेगा। पीड़ित के सामने दो ही रास्ता बचा था। या तो वो घूस की रकम दारोगा को दें या फिर इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरों से करें। पीड़ित पैसे देने में असमर्थ था लिहाजा उसने एंटी करप्शन ब्यूरों को इस बात की सूचना देना ही मुनासिब समझा। एसीबी को उसने इस बात की शिकायत की जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने 20 हजार रूपये घूस लेते घूसखोर दारोगा को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। अब घूसखोर दारोगा अपनी करतूत पर आंसू बहा रहा है। फिलहाल एसीबी की टीम उसे लेकर रांची के लिए रवाना हो गयी है।