ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / news / हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी बढ़ी बिजली की खपत, जानिए पटना में...

हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी बढ़ी बिजली की खपत, जानिए पटना में कितनी रही डिमांड?

15-Jan-2024 07:38 AM

By First Bihar

PATNA : पिछले तीन-चार दिनों से हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने शहर में बिजली की खपत भी बढ़ा दी है। लोग बिल की परवाह किए बगैर जमकर हीटर, गीजर और ब्लोअर चला रहे हैं। इससे बिजली की मांग भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। रविवार की सुबह 11 बजे सर्वाधिक बिजली की मांग 466 मेगावाट पर पहुंच गई। यह इस साल का अबतक के ठंड में सबसे अधिक मांग रही। पटनावासी इतनी बिजली इसबार के ठंड में अबतक खर्च नहीं किए थे। शनिवार को अधिकतम मांग सुबह दस बजे 451 मेगावाट तक गई थी। इस तरह दूसरे दिन बिजली की मांग15 मेगावाट तक बढ़ी है।


बिजलीकर्मियों के अनुसार इस महीने ठंड में दो दिनों से बिजली की मांग अधिक हो रही है। शनिवार को 451 मेगावाट हुई थी। रविवार को अधिकतम मांग 466 मेगावाट पहुंची है। बढ़ती ठंड के कारण बिजली की मांग बढ़ी है। दोनों दिन यह अधिकतम मांग सुबह दस से 11 बजे ही बढ़ी है। मांग में बढ़ोतरी सुबह छह बजे के बाद होनी शुरू होती, जो 11 बजे तक बढ़ते चली जाती है। 12 बजे के बाद से मांग घटने का क्रम शुरू हो जाता है।


वहीं, शनिवार की शाम पांच बजे तक अधिकतम मांग 379 मेगावाट तक गई है। उसके बाद शाम छह से नौ बजे के बीच मांग पुन बढ़ गई। इस समय अधिकतम 426 मेगावाट तक रही। रात दस बजे से मांग घटना शुरू हुआ और रविवार की सुबह छह बजे तक 242 मेगावाट तक पहुंची।बिजली की मांग बढ़ने से फ्यूजकॉल की संख्या में दस फीसदी की वृद्धि हो गई। 


उधर, रात में शिकायतें दिन की तुलना काफी कम रह रही है। ठंड में बिजली बंद ट्रांसफार्मर के फेज उड़ने, शॉर्ट सर्किट आदि से हो रही है। शिकायतों को अविलंब दूर कर लिया जा रहा है। पेसू के जीएम मुर्तजा हेलला ने बताया कि बिजली की मांग बढ़ने से आपूर्ति पर प्रभाव नहीं पड़ रहा। सभी फीडर, ट्रांसफॉर्मर अंडरलोड हैं। निर्बाध आपूर्ति हो रही है। तकनीकी खराबी से बिजली बंद होने पर समय से दुरुस्त कर लिया जा रहा है।