ब्रेकिंग न्यूज़

Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा

Home / news / ग्रामीण कार्य समेत इन विभागों के 631 अफसरों और कर्मियों को मिला प्रमोशन,...

ग्रामीण कार्य समेत इन विभागों के 631 अफसरों और कर्मियों को मिला प्रमोशन, नीतीश सरकार ने जारी की अधिसूचना

26-Oct-2023 07:27 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में प्रमोशन का सिलसिला जारी है। अब दो और विभागों में अधिकारियों और कर्मियों की पदोन्नति की लिस्टें जारी की गई हैं। नीतीश सरकार ने बुधवार को जल संसाधन विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग में अफसरों और कर्मियों को उच्चतर प्रभार दिया। जल संसाधन विभाग में कार्यरत 523 और ग्रामीण कार्य विभाग में 98 अधिकारियों, कर्मियों और अभियंताओं का प्रमोशन हुआ है।     


दरअसल, राज्य सरकार ने ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत इंजीनियरों को वरीय पदों का प्रभार देना शुरू कर दिया है। विभाग ने 98 सहायक अभियंताओं (सिविल) को कार्यपालक अभियंता की जिम्मेवारी दी है। विभाग के विशेष सचिव संजय दूबे की ओर से इसकी अधिसूचना में कहा गया है कि कार्यकारी व्यवस्था के तहत विहित वेतनमान के साथ उच्चतर प्रभार दिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही विभाग में कार्यरत दूसरे इंजीनियरों के भी प्रमोशन की अधिसूचना जारी होगी। 


वहीं, जल संसाधन विभाग में अभियंता प्रमुख के 3, मुख्य अभियंता के 13, अधीक्षण अभियंता के 74, कार्यपालक अभियंता के 223, सहायक अभियंता के 201, उच्चवर्गीय लिपिक के 3, निम्नवर्गीय लिपिक के 4 व सांख्यिकी पदाधिकारी के 2 पदों पर उच्चतर प्रभार दिया गया है। वहीं, बिहार राजस्व सेवा संवर्ग के 12 राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड के पदाधिकारियों को भूमि सुधार उप-समाहर्ता एवं समकक्ष के उच्चतर पद पर अस्थाई प्रभार सौंपा गया है। 


आपको बताते चलें कि, 13 अक्टूबर को हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार के अधिकारियों एवं कर्मियों को पदोन्नत वाले पदों पर उच्चतर प्रभार देने का फैसला हुआ था। इसके बाद विभिन्न विभागों की ओर से निर्देश जारी हो रहे हैं। इससे पहले भी कई विभागों के कर्मी का  प्रमोशन लेटर जारी किया गया था। उसके बाद अब इनलोगों का लेटर जारी किया गया है।