BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
11-Feb-2020 11:04 AM
By Pranay Raj
NALANDA : इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और घूसखोर सरकारी कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
मामला जिले के एकंगरसराय प्रखण्ड कार्यालय का है, जहां प्रखण्ड कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी मनोज को विजिलेंस की टीम ने 20 हजार रुपया घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. राजस्व कर्मचारी मनोज को प्रखण्ड कार्यालय से ही गिरफ्तार किया गया है.
खबर के मुताबिक निगरानी को यह गुप्त सूचना मिली कि एकंगरसराय प्रखण्ड कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी मनोज किसी काम के लिए 20 हजार रुपये की डिमांड कर रहा है. जिसके बाद निगरानी ने एक जाल बिछा कर मनोज को मंगलवार को प्रखंड कार्यालय से अरेस्ट कर लिया गया. मनोज निगरानी की टीम के हाथ चढ़ते ही खुद को निर्दोष बताने लगा, पर निगरानी की टीम ने उसके पास से घूस की रकम 20 हजार बरामद कर ली. मनोज को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उन्हें पटना ले गई. जहां उनसे पूछताछ की जाएगी.