अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
17-May-2022 11:44 AM
GAYA: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां लगातार कई वीडियो और तस्वीर वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में बिहार के गया जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवती से गांव के कुछ लोग उसका नाम और जाति पूछते दिख रहे हैं। लड़की सहमी हुई दुपट्टे से अपने चेहरे को ढंकने की कोशिश कर रही है, लेकिन ग्रामीण बार-बार उसका दुपट्टा खींच रहे हैं। युवती को ग्रामीण बेवजह परेशान कर रहे हैं। जब उसे बचाने के लिए एक युवक आगे आता है, तो लोग उस पर भी हावी हो जाते हैं। वायरल वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है, जो कोंच प्रखंड की सिमरा पंचायत के सिमरा-कमल बिगहा इलाके का है।
गया जिले के एसएसपी हरप्रीत कौर का कहना है कि इस वीडियो की जांच की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें सजा दी जाएगी। इसके लिए एसडीपीओ टिकारी को जांच कर दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाएगा। युवती को जिन्होंने परेशान करने की कोशिश की है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। इसकी जांच टिकारी डीएसपी कर रहे हैं। वीडियो को लेकर डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन जल्दी ही उनकी पहचान कर ली जाएगी। घटना किस जगह की है, ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि वीडियो में ग्रामीण युवकों के बीच में घिरे युवक और युवती के बारे में पता किया जा रहा है।