ब्रेकिंग न्यूज़

BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज

Home / news / गांधी जयंती से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला : श्रमिकों को...

गांधी जयंती से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला : श्रमिकों को मिलेगा पहले से अधिक मजदूरी, जानिए क्या होगा नया रेट

01-Oct-2023 08:36 AM

By First Bihar

PATNA : गांधी जयंती से पहले नीतीश सरकार ने बिहार के श्रमयोगियों को बड़ा उपहार देने का निर्णय लिया है। सरकार नया फैसला किया है कि अब दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी किया जाएगा। नीतीश सरकार के इस फैसले से बिहार के लगभग 3 करोड़ श्रमिकों को फायदा मिलेगा। राज्य में न्यूनतम मजदूरी में करीब दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। राज्य के तकरीबन तीन करोड़ मजदूरों को एक अक्टूबर से प्रत्येक दिन की मजदूरी में 7 रुपये से लेकर 11 रुपये तक अधिक का लाभ मिलेगा।


दरअस, श्रम संसाधन विभाग की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि - अभी 388 रुपये प्रतिदिन मजदूरी है जिसमें सात रुपये की वृद्धि की गयी है। इस प्रकार अकुशल श्रेणी के मजदूरों को 395 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी दिया जाएगा। अर्ध कुशल मजदूरों के प्रतिदिन की मजदूरी में आठ रुपये की वृद्धि की गई है। इस प्रकार इस श्रेणी के मजदूरों को 403 रुपये के बदले 411 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी होगी। कुशल श्रेणी के श्रमिकों को अब 500 रुपये मजदूरी मिलेगा। यदि नई मजदूरी दर से कम राशि मिलती है तो कोई भी मजदूर कम मजदूरी मिलने पर प्रखंड श्रम प्रवत्र्तन पदाधिकारी या नियोजन भवन में शिकायत कर सकते हैं।


वहीं, विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार के हस्ताक्षर से निर्गत अधिसूचना के मुताबिक राज्य में न्यूनतम मजदूरी में साल में दो बार बढ़ोतरी होती है। एक अप्रैल और एक अक्टूबर से नई मजदूरी दर लागू होती है। एक अक्टूबर से प्रभावी नई दर के हिसाब से अकुशल श्रेणी के मजदूर को बढ़ा हुआ लाभ मिलेगा। अभी 388 रुपये प्रतिदिन मजदूरी है जिसमें सात रुपये की वृद्धि की गयी है। इस प्रकार अकुशल श्रेणी के मजदूरों को 395 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी दिया जाएगा। अद्र्ध कुशल मजदूरों के प्रतिदिन की मजदूरी में आठ रुपये की वृद्धि की गई है।


उधर, इस प्रकार इस श्रेणी के मजदूरों को 403 रुपये के बदले 411 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी होगी। कुशल श्रेणी के श्रमिकों को 491 रुपये के बदले अब 500 रुपये मजदूरी मिलेगा। इस श्रेणी के मजदूर के लिए आठ रुपये की वृद्धि की गई है। अतिकुशल श्रेणी के मजदूर के रोजाना मजदूरी में 11 रुपये की वृद्धि की गई है।इस श्रेणी के मजदूर को 600 रुपये के बदले 611 रुपये रोजाना मजदूरी मिलेगा। पर्यवेक्षीय या लिपिकीय कार्य करने वाले कर्मियों को 11,107 रुपये प्रतिमाह की जगह अब 11,317 रुपये मिलेगा।